उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का बुलंदशहर दौरा: पूर्व सैनिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुलंदशहर में पूर्व सैनिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने 'एक देश, एक चुनाव' पर चर्चा की और अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी।

Sep 20, 2024 - 19:23
Sep 20, 2024 - 19:24
 0  30
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का बुलंदशहर दौरा: पूर्व सैनिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का बुलंदशहर दौरा: पूर्व सैनिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

बुलंदशहर: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनपद बुलंदशहर का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों, पार्टी पदाधिकारियों, और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

रावत ने बुलंदशहर के एक होटल में पूर्व सैनिकों के साथ चर्चा की, जिसमें पार्टी के सदस्यता अभियान और अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने कहा, "पूर्व सैनिकों से बातचीत करके मुझे बहुत अच्छा लगा। पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर भी उनसे चर्चा की गई और पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों को सैनिकों को अभियान का टारगेट देने के निर्देश दिए गए हैं।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पार्टी के 'एक देश, एक चुनाव' के एजेंडे पर तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिशों को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है और 2029 में पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए संसदीय समिति का गठन कर प्रक्रिया को लागू किया जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हालिया इस्तीफे पर त्रिवेंद्र रावत ने कहा, "केजरीवाल का इस्तीफा उनकी मजबूरी थी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उनके पास कोई विकल्प नहीं था। यह उनका पटाक्षेप है और मुझे विश्वास है कि दिल्ली की जनता इसे समझेगी।"

अपने दौरे के दौरान त्रिवेंद्र रावत बुलंदशहर लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया था  और अधिवक्ताओं, पॉटरी उद्योग से जुड़े उद्योगपतियों, पूर्व सैनिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।

त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस दौरे को आगामी चुनावों और पार्टी के सदस्यता अभियान की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Adnan Ibad Reporter उत्तर प्रदेश के समाचार देते है और हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें। bjmc ccsu meerut