पेपर लीक से टूटा पुलिस भर्ती का सपना, आहत युवती ने दी जान

युवती ने सुसाइड नोट में सरकारी नौकरी न मिल पाने और माता-पिता का सपना पूरा न कर पाने की बात लिखी है।

पेपर लीक से टूटा पुलिस भर्ती का सपना, आहत युवती ने दी जान

पेपर लीक से टूटा पुलिस भर्ती का सपना, आहत युवती ने दी जान

पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से आहत एक युवती ने घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में फंदे से लटक गई। युवती ने सुसाइड नोट में सरकारी नौकरी न मिल पाने और माता-पिता का सपना पूरा न कर पाने की बात लिखी है। मालूम हो कि उप्र भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से सिपाही भर्ती के लिए गत 17 18 फरवरी को गत 17 18 फरवरी को परीक्षा आयोजित की गई थी। की दूसरी पेपर लीक होने की बात सामने आने के बाद सरकार ने परीक्षा दोबारा कराने का फैसला किया है।

फिरोजाबाद में आत्महत्या 22 वर्षीय वर्षा प्रतियोगी करने वाली परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पिता जगदीश प्रसाद घर में ही रेडीमेड कपड़ों का काम करते हैं। शनिवार दोपहर जगदीश प्रसाद और उनका बेटा सुमित घर से बाहर थे। घर पर वर्षा और उसकी मां ही थी। दोपहर डेढ़ बजे वर्षा ऊपर वाले कमरे में चली गई काफी देर तक वापस न लौटने पर मां पहुंची तो अंदर दरवाजा बंद था। अनहोनी का शव पंखे से बनाए फंदे पर झूलता मिला। बड़े भाई ने बताया, वर्षा पढ़ाई में होशियार वर्षा का फाइल फोटो। थी। वह एसएससी व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। कुछ माह पहले दिल्ली पुलिस और एआरओ की परीक्षा दी थी।

17 फरवरी को उसने पुलिस भर्ती की परीक्षा दी थी। पेपर अच्छा हुआ था, लेकिन जब उसे पता चला कि पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद हो गई है, तब से बहुत परेशान थी। सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड में दो दबोचे गए जासं, लखनऊ : सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को एसटीएफ ने शुक्रवार देर रात घर दबोचा। दोनों को टीम ने गोमतीनगर में शहीद पथ के किनारे किसान बाजार के पास से पकड़ा है। हालांकि गिरोह का सरगना अभी पकड़ से दूर है। डिप्टी एसपी एसटीएफ दीपक सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों में प्रयागराज के फूलपुर,

UP Police Exam: पेपर लीक की श‍िकायत पर भर्ती बोर्ड को मिले करीब 1500  रिप्रजेंटेशन, अब होगी जांच - UP Police Exam Recruitment Board received 1500  representations complaint of paper leak - AajTak

बाबूगंज फाजिलपुर का रहने वाला अजय सिंह चौहान और बाबूगंज करौंजा का सोनू सिंह यादव है। दोनों के पास से दो मोबाइल, 1970 रुपये, प्रवेशपत्र और परीक्षा से संबंधित

32 प्रपत्र बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपित अजय सिंह और सोनू यादव से पता चला कि दो अभ्यर्थियों को दोनों ने पेपर दिया था। दोनों से तीन लाख रुपये लिए थे। दोनों सदस्य पर्चा लीक कराने वाले गिरोह के संपर्क में थे। गिरफ्तार आरोपित प्रयागराज की कोचिंगों में पढ़ने वाले कई अभ्यर्थियों के संपर्क में भी थे। यह दोनों परीक्षाओं में साल्वर बैठाने का काम भी करते थे। अजय सिंह और सोनू ने बताया कि उसे राजन यादव ने सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर दिया था। उसके गिरोह में प्रयागराज के थरवई का रहने वाला सुशील भारती भी शामिल है। राजन यादव व सुशील की गिरफ्तारी के बाद गिरोह के मुख्य आरोपित के बारे में जानकारी मिलगी।

समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा भी निरस्त उप्र सरकार ने सिपाही भर्ती के बाद समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/ एआरओ) की दोनों सत्र की प्रारंभिक परीक्षाएं भी निरस्त करने का निर्णय किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पेपर लीक मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा।