मोटर चोरी करने वाले शातिर बदमाश से स्वाट टीम व थाना ककोड़ पुलिस की हुई मुठभेड़

कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, चोरी करने वाले उपकरण, नकदी व बाइक बरामद।

Feb 15, 2024 - 08:04
Mar 18, 2024 - 10:59
 0  6

मोटर चोरी करने वाले शातिर बदमाश से स्वाट टीम व थाना ककोड़ पुलिस की हुई मुठभेड़, जवाबी कार्यवाही में 25000/- रूपये का ईनामी बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, चोरी करने वाले उपकरण, नकदी व बाइक बरामद।

अवगत कराना है कि दिनांक 17/18.01.2024 की रात्रि में स्वाट टीम व थाना ककोड़ पुलिस एक अभिसूचना के आधार पर ऐरोसिटी कॉलोनी के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी उसी समय बाइक पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसको रूकने का इशारा किया गया तो रुका नही बल्की बाइक को तेजी से लेकर भागने लगा। जिसपर पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर ऐरोसिटी के पास बाइक मोड़ने पर अनियन्त्रित होकर फिसल गयी। बदमाश द्वारा अपने आपको पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश फरमान गोली लगने से घायल हो गया जिसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान 1. फरमान पुत्र सलीमुद्दीन निवासी फैसलाबाद थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर के रुप में हुई हैं, जिसको उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, चोरी करने वाले उपकरण, नकदी व बाइक बरामद हुई है। उल्लेखनीय है कि बदमाश शातिर किस्म का चोर हैं। अभियुक्त फरमान के विरूद्ध थाना ककोड़ पर मुअसं 118/23 धारा 379/411 भादवि, मुअसं 127/23 धारा 379/411 भादवि व 139/23 धारा 398/401 भादवि पंजीकृत है जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 25000/- रूपये का इनाम घोषित किया गया था व गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे थे। 
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. फरमान पुत्र सलीमुद्दीन निवासी फैसलाबाद थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर।
बरामदगी- 
1-    01 स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल (बिना नम्बर) 
2-    01 तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा, 01 खोखा कारतूस।
3-    चोरी करने वाले उपकरण।
4-    3000/- रूपये नकदी।
अभियुक्त फरमान का आपराधिक इतिहास-
1-    मुअसं-107/22 धारा 379/411 भादवि थाना अहार जनपद बुलन्दशहर।
2-    मुअसं-127/22 धारा 379/411 भादवि थाना अहार जनपद बुलन्दशहर।
3-    मुअसं-128/22 धारा 379/411 भादवि थाना अहार जनपद बुलन्दशहर।
4-    मुअसं-139/23 धारा 398/401 भादवि व 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना ककोड़ जनपद बुलन्दशहर।
5-    मुअसं-654/22 धारा 380 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर।
6-    मुअसं-267/22 धारा 380 भादवि थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर।
7-    मुअसं-305/22 धारा 380/411 भादवि थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर।
8-    मुअसं-330/22 धारा 379/411 भादवि थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर।
9-    मुअसं-331/22 धारा 379/411 भादवि थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर।
10-    मुअसं-334/22 धारा 414 भादवि थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर।
11-    मुअसं-337/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर।
12-    मुअसं-392/22 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर।
13-    मुअसं-257/22 धारा 379 भादवि थाना खानपुर जनपद बुलन्दशहर।
14-    मुअसं-64/22 धारा 379 भादवि थाना जहांगीरपुर जनपद बुलन्दशहर।
15-    मुअसं-66/22 धारा 379/411 भादवि थाना जहांगीरपुर जनपद बुलन्दशहर।
16-    मुअसं-73/22 धारा 379 भादवि थाना जहांगीरपुर जनपद बुलन्दशहर।
17-    मुअसं-75/22 धारा 379 भादवि थाना जहांगीरपुर जनपद बुलन्दशहर।
18-    मुअसं-76/22 धारा 379 भादवि थाना जहांगीरपुर जनपद बुलन्दशहर।
19-    मुअसं-256/22 धारा 379 भादवि थाना नरसैना जनपद बुलन्दशहर।
20-    मुअसं-177/22 धारा 379 भादवि थाना बीबीनगर जनपद बुलन्दशहर।
21-    मुअसं-829/22 धारा 380/411/457 भादवि थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर।
22-    मुअसं-865/22 धारा 379/411 भादवि थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर।
23-    मुअसं-866/22 धारा 379/411 भादवि थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर।

अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना ककोड़ पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1-    श्री सतेन्द्र कुमार थाना प्रभारी ककोड़। 
2-    व0उ0नि0 दिनेश मलिक थाना ककोड़।
2-    उ0नि0 रमेश चन्द, उ0नि0 अभ्येन्द्र कुमार गंगवार, उ0नि0 नितीश भारद्वाज
3-    का0 विवेक कुमार, का0 राहुल कुमार, का0 हरीश कुमार। 
गिरफ्तार करने वाली स्वाट टीम-
1.    मौ0 असलम प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम ।
2.    है0का0 मनोज दीक्षित, है0का0 अशोक यादव, है0का0 कपिल नैन, है0का0 नीरज त्यागी, है0का0 जितेश कुमार, है0का0 अशोक चौधरी, है0का0 प्रबली तोमर, है0का0 विशाल चौहान, है0का0 वसीम।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad