अफीम कोठी-जरीब चौकी के बीच झूल रहे उपभोक्ता
मीडिया प्रभारी श्रीकांत रंगीला ने सोमवार को दहेली सुजानपुर के अधिशासी अभियंता से बात करके बिल में संशोधन करने का निर्देश दिया।
अफीम कोठी-जरीब चौकी के बीच झूल रहे उपभोक्ता
UP कानपुर : देव नगर क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के घर रीडिंग के लिए मीटर रीडर नहीं आ रहे हैं। मीटर रीडिंग नहीं होने से उपभोक्ता अपने बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। भीषण गर्मी में बिजली का कनेक्शन न कट जाए, इसके लिए बिल बनवाने के लिए सबस्टेशनों का चक्कर लगा रहे हैं। अफीमकोठी जाते हैं तो उन्हें जरीब चौकी भेज दिया जाता है। अफीम कोठी और जरीब चौकी के बीच झूल रहे उपभोक्ताओं को मीटर रीडर का नंबर देकर अधिकारी टरका रहे हैं।
Consumers swinging between opium kiosk and Zarib Chowki

देव नगर निवासी विजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि बड़ी संख्या में मुहल्ले के लोग हैं, जिनके मीटर की रीडिंग दो माह से नहीं हुई है। उसमें भगवानदीन शुक्ला, दीपक, अशोक तिवारी, सत्येंद्र, मोहन समेत बड़ी संख्या में लोंगों के यहां घर मीटर रीडर रीडिंग लेने नहीं आए हैं। इस मुहल्ले के लोग अपना नया अकाउंट नंबर जानने और बिल बनवाने के लिए अफीम कोठी और जरीब चौकी सबस्टेशन के चक्कर लगा रहे हैं। बिजली बिल में होगा संशोधन : श्याम नगर निवासी उपभोक्ता के बिजली बिल में गड़बड़ी की खबर दैनिक जागरण में प्रकाशित हुई थी।
केस्को एमडी के आदेश पर केस्को के मीडिया प्रभारी श्रीकांत रंगीला ने सोमवार को दहेली सुजानपुर के अधिशासी अभियंता से बात करके बिल में संशोधन करने का निर्देश दिया। बिना जाए मीटर रीडर ने 352 यूनिट की रीडिंग दिखा बिल बनाया था, जबकि जनवरी माह में महज 60 यूनिट बिजली की खपत हुई थी। जनवरी से 14 अप्रैल तक 246 यूनिट बिजली की खपत हुई है। उन्हें संशोधित बिल मंगलवार को मिलेगा।
बिजली का बिल जमा न कर पाने से परेशान उपभोक्ताओं को मीटर रीडर का नंबर देकर टरका रहे केस्को के अधिकारी
6 बिजली बिल से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण सभी 20 डिवीजन के अधिशासी अभियंता को दिया है। मीटर रीडिंग करने के लिए उपभोक्ताओं के घर संबंधित डिवीजन व सबस्टेशन से एक अधिकारी या कर्मचारी भी नियमित जाएंगे। इसके निर्देश दिए हैं, जो रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को देंगे। सैमुअल पाल एन, एमडी, कैस्को