स्याना तहसील में भाकियू अराजनैतिक की पंचायत: बिजली, खनन और भ्रष्टाचार पर जताया रोष

Panchayat of Bhakiyu Apolitical in Syana Tehsil: Anger expressed on electricity, mining and corruption, स्याना तहसील में भाकियू अराजनैतिक की पंचायत: बिजली, खनन और भ्रष्टाचार पर जताया रोष

Jul 2, 2025 - 17:33
Jul 2, 2025 - 17:33
 0  34
स्याना तहसील में भाकियू अराजनैतिक की पंचायत: बिजली, खनन और भ्रष्टाचार पर जताया रोष

उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में भाकियू अराजनैतिक ने अपनी मासिक पंचायत स्याना तहसील प्रांगण में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता भगवाना सिंह लोधी ने की तथा संचालन हीरालाल शर्मा ने किया पंचायत में विद्युत समस्या को लेकर रोष व्याप्त रहा।

किसान नेता चौधरी मांगेराम त्यागी ने कहा के क्षेत्र में किसानों को केवल 7 घंटे विद्युत सप्लाई दी जा रही है और वह भी दो शिफ्टों में दी जा रही है जिससे किसानों के सामने सिंचाई की समस्या खड़ी हो गई है तथा स्याना तहसील में अवैध खनन जोरों पर रात भर ट्रैक्टर ट्राली, ट्रक ,डंपर ,चल रहे हैं अगर प्रशासन इस पर रोकथाम नहीं करता है तो भाकियू अराजनैतिक स्वयं खनन माफिया को रोकेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। 

युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने कहा कि तहसील स्याना मैं भ्रष्टाचार चरम पर किसान नेता ने कहा कि जिन अधिकारियों से न्याय की उम्मीद थी उनकी अदालत में गरीब किसानों से अवैध वसूली उपजिलाअधिकारी की नाक के नीचे तहसील कर्मियों द्वारा किसानों से अवैध वसूली की जा रही है इसको तत्काल रोका जाए वरना होगा बड़ा आंदोलन। 

उसके बाद 6 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को सोपा गया जिसकी मांगे निम्न प्रकार हैं 
(1) खानपुर स्थित जमीन तमन्ना पत्नी इस्तकार जिसको तहसील प्रशासन ने बिना कोर्ट आदेश के भू माफिया को भ्रष्टाचार के दम पर कब्जा कर दिया था अभिलंब वापस कराई जाए। 
(२) क्षेत्र में आवारा गोवंशों को पकड़वाना और गौशाला पहुंचाना। 
(३) बिना परमिशन के खनन माफिया रात भर खनन करते हैं उन्हें तत्काल रोका जाए। 
(४) गांव निसुरखा में 25 30 साल पुरानी चकरोड चल रही थी विपक्षी ने उसे जोत कर कब्जा कर लिया अभिलंब खुलवाया जाए।
(५) गांव बिखराऊं में तालाब की जमीन पर माफियाओं ने कब्जा कर रखा है तत्काल हटाया जाए।
(६) स्मार्ट मीटर जो कि किसानो एवं उपभोक्ताओं के लिए अभिशाप है इनको रुकवाया जाये।

इस मासिक पंचायत में उपस्थित रहे किसान चौधरी धर्मवीर सिंह उर्फ गुड्डू प्रधान जिला प्रभारी, तहसील अध्यक्ष यशपाल चौधरी, युवा जिला उपाध्यक्ष आलोक राठी, अंकुर त्यागी, ठाकुर केपी सिंह, ठाकुर प्रदीप गौड़, डा गजेंद्र सिंह लोधी, हीरालाल शर्मा, वसीम खान, सोरनलाल शर्मा, बिंदु जाटव, जगबीर चौधरी ,फूल सिंह सैनी ,सूरज लोधी, चंद्रहास लोधी ,बाबूलाल शर्मा,भूदेव सिंह ,अरबाज त्यागी, ठाकुर संजू राणा, लाल सिंह राणा, सावेज खान, के प्रसाद सैनी, आमिर खान, मुदस्सर खान, तथीर प्रधान, दीपक शर्मा, सुभाष चौहान आदि सैकड़ों से भी ज्यादा किसानों ने भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Adnan Ibad Reporter उत्तर प्रदेश के समाचार देते है और हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें। bjmc ccsu meerut