सरसंघचालक जी ने शिवशस्त्र शौर्यगाथा प्रदर्शनी का अवलोकन किया

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने शिवशस्त्र शौर्यगाथा प्रदर्शनी (अजब बंगला) में भेंट दी। इस दौरान उनके समक्ष विविध युद्ध कला-कौशल का प्रदर्शन किया गया। “शिवशस्त्र शौर्यगाथा” प्रदर्शनी में स्वराज्य स्थापना के संघर्ष के दौरान मराठों द्वारा विदेशी आक्रमणकारियों से लड़े गए युद्धों में प्रयोग किए विभिन्न शस्त्रों को आम […] The post सरसंघचालक जी ने शिवशस्त्र शौर्यगाथा प्रदर्शनी का अवलोकन किया appeared first on VSK Bharat.

Aug 8, 2025 - 14:14
 0
सरसंघचालक जी ने शिवशस्त्र शौर्यगाथा प्रदर्शनी का अवलोकन किया

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने शिवशस्त्र शौर्यगाथा प्रदर्शनी (अजब बंगला) में भेंट दी। इस दौरान उनके समक्ष विविध युद्ध कला-कौशल का प्रदर्शन किया गया।

“शिवशस्त्र शौर्यगाथा” प्रदर्शनी में स्वराज्य स्थापना के संघर्ष के दौरान मराठों द्वारा विदेशी आक्रमणकारियों से लड़े गए युद्धों में प्रयोग किए विभिन्न शस्त्रों को आम जनता के सामने ऐतिहासिक महत्व को समझाने के उद्देश्य से प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण है छत्रपति शिवाजी महाराज का प्रसिद्ध वाघ नख (बाघ के पंजे)। यह दुर्लभ शस्त्र लंदन के विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूज़ियम के दक्षिण एशियाई संग्रह का हिस्सा है और माना जाता है कि 17वीं शताब्दी में दक्षिण भारत के दक्खन क्षेत्र में निर्मित हुआ था। यह हथियार एक ठोस धातु की पट्टी में तैयार किया गया है। दोनों सिरों पर अंगूठियां लगी हैं ताकि हथेली में छुपाकर इस्तेमाल किया जा सके – इसे बाएं हाथ के लिए बनाया गया था। इसका डिज़ाइन बाघ के पंजे जैसा है और यह लाल चमड़े के सुनहरी किनारी वाले छोटे से डिब्बे में रखा जाता है। डिब्बे पर लिखा है –

“The Waghnuck of Shivajee, With Which He Killed the Moghul General. This relic was given to Mr. James-Grant Duff of Eden when he was Resident at Sattara by the Prime Minister of the Peshwa of the Marathas.”

वाघ नख के साथ, प्रदर्शनी में 190 अन्य मराठा शस्त्र भी प्रदर्शित हैं, जिनमें विभिन्न प्रकार के भाले, कुल्हाड़ियां, तलवारें, ढाल, कटार, दंडपटा (बख्तरबंद तलवार) और केंद्रीय संग्रहालय का विशेष अग्निबाण (आग का तीर) शामिल है।

संग्रहालय केवल मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि हमारे इतिहास, हमारे पूर्वजों की उपलब्धियों और गौरव से परिचित कराने के लिए होते हैं। ‘अजब बंगला’ (केंद्रीय संग्रहालय), जिसे मैं बचपन से देखता आ रहा हूँ, एक महान सांस्कृतिक संग्रहालय बन गया है। संग्रहालय प्रबंधन के सभी सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। — सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी

 

The post सरसंघचालक जी ने शिवशस्त्र शौर्यगाथा प्रदर्शनी का अवलोकन किया appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।