पाकिस्तान से व्यापार बंद... भारत पर नहीं पड़ेगा कोई फर्क, लेकिन दुश्मन देश के छूट जाएंगे पसीने

Trade Ban Between India and Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार अब पूरी तरह बैन हो गया है। इस बैन से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ सकता है। क्योंकि वह कई चीजों के लिए भारत पर काफी निर्भर है।

May 3, 2025 - 13:33
 0
पाकिस्तान से व्यापार बंद... भारत पर नहीं पड़ेगा कोई फर्क, लेकिन दुश्मन देश के छूट जाएंगे पसीने
नई दिल्ली: के बीच अब हो गया है। भारत पाकिस्तान से न कुछ सामान आयात करेगा और न ही निर्यात करेगा। वैसे दोनों देशों के बीच व्यापार बहुत ज्यादा नहीं था। भारत के कुल विदेशी व्यापार का सिर्फ 0.06% ही पाकिस्तान के साथ है। यह व्यापार पिछले कई वर्षों से घटता आ रहा है।वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-जनवरी) में के बीच व्यापार 500 मिलियन डॉलर से भी कम रहा। वहीं इस दौरान भारत का कुल व्यापार 800 अरब डॉलर से ज्यादा था। ऐसे में देखा जाए तो व्यापार बंद होने का ज्यादा असर पर पड़ेगा। चूंकि पहले से ही कमजोर है, ऐसे में भारत के साथ बैन उसके लिए एक जोर का झटका होगा।

अटारी बॉर्डर से ज्यादा व्यापार

पहलगाम में हमले के बाद भारत ने कार्रवाई करते हुए अटारी बॉर्डर बंद कर दिया। वित्त वर्ष 2023-24 में इस रास्ते दोनों देशों के बीच 3800 करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यापार हुआ था। वहीं वित्त वर्ष 2022-23 में यह व्यापार 2250 करोड़ रुपये से ज्यादा का था। साल 2019 में पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था। इससे पहले वित्त वर्ष 2018-19 में अटारी लैंड पोर्ट के माध्यम से दोनों देशों के बीच कुल व्यापार 4370 करोड़ रुपये से ज्यादा था। पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी सामानों पर 200% शुल्क लगा दिया था। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार में काफी गिरावट आई थी। वित्त वर्ष 2019-20 में यह अटारी लैंड पोर्ट के माध्यम से दोनों देशों के बीच व्यापार गिरकर 2772 करोड़ रुपये रह गया था।

किस देश पर कितना असर?

भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार बंद होने से भारत की अर्थव्यवस्था पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि पाकिस्तान के साथ एक्सपोर्ट बहुत कम है। बात अगर पाकिस्तान की करें तो यह बैन पड़ोसी देश के लिए चिंता का विषय है। दरअसल, भारत पाकिस्तान को जो चीजें एक्सपोर्ट करता है, उसमें दवाइयां भी शामिल हैं। अगर पाकिस्तान को भारत से दवाइयां नहीं मिलीं, तो वहां संकट आ सकता है।
UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।