एक ही दिन में पांच जिलों में 66 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 49 पर था 2.27 करोड़ का इनाम

रायपुर, छत्तीसगढ़। सुरक्षा बलों के अभियान के बाद नक्सलियों को जीवन की कीमत समझ आने लगी है। वहीं नक्सलियों की खोखली विचारधारा की भी पोल खुल रही है। इसी क्रम में बस्तर संभाग के पांच जिलों में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। एक दिन में ही पांच जिलों में 66 नक्सलियों ने हथियार डालते […] The post एक ही दिन में पांच जिलों में 66 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 49 पर था 2.27 करोड़ का इनाम appeared first on VSK Bharat.

Jul 28, 2025 - 18:20
 0
एक ही दिन में पांच जिलों में 66 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 49 पर था 2.27 करोड़ का इनाम

रायपुर, छत्तीसगढ़। सुरक्षा बलों के अभियान के बाद नक्सलियों को जीवन की कीमत समझ आने लगी है। वहीं नक्सलियों की खोखली विचारधारा की भी पोल खुल रही है। इसी क्रम में बस्तर संभाग के पांच जिलों में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। एक दिन में ही पांच जिलों में 66 नक्सलियों ने हथियार डालते हुए सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों में से 49 पर कुल 2.27 करोड़ रुपये का इनाम था।

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बस्तर क्षेत्र के बीजापुर जिले में 25, दंतेवाड़ा में 15, कांकेर में 13, नारायणपुर में आठ और सुकमा में पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 27 महिलाएं भी शामिल हैं। इसमें एक स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर कैडर का भी नक्सली शामिल है।

नक्सली आतंकियों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने कहा कि वे ‘खोखली’ माओवादी विचारधारा, निर्दोष आदिवासियों पर किए जा रहे अत्याचारों और प्रतिबंधित संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेदों से निराश हैं। वे राज्य सरकार की ‘नियद नेल्लनार’ (आपका अच्छा गांव) योजना से भी प्रभावित हैं। इसका उद्देश्य दूरदराज के गांवों में विकास कार्यों को सुगम बनाना है।

बीजापुर जिले के एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बीजापुर में आत्मसमर्पण करने वाले 25 लोगों में से 23 पर कुल 1.15 करोड़ रुपये का इनाम था। आत्मसमर्पण करने वाले कैडर में उड़ीसा राज्य समिति के सदस्य और माओवादियों की विशेष जोनल समिति के सदस्य रमन्ना इरपा (37) शामिल है। उस पर 25 लाख रुपये का इनाम है। इरपा की पत्नी रामे कलमू (30) ने भी आत्मसमर्पण किया है, उस पर आठ लाख रुपये का इनाम था। इसके साथ ही आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में सुक्कू कलमू उर्फ विनोद (38), बबलू माडवी उर्फ जग्गू (30), कोसी मड़कम (28) और रीना वंजाम पर भी आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था।

दंतेवाड़ा जिले के एएसपी उदित पुष्कर ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 15 नक्सलियों में से पांच पर 17 लाख रुपये का इनाम था। कांकेर जिले के एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि कांकेर में सभी 13 नक्सलियों पर कुल 62 लाख रुपये का इनाम था। नारायणपुर के एसपी रॉबिन्सन गुरिया ने बताया कि जिले में आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और इन कुल 33 लाख रुपये का इनाम है। इन नक्सलियों में माओवादियों के उत्तर ब्यूरो तकनीकी दल के प्रभारी वट्टी गंगा उर्फ मुकेश (44) पर आठ लाख रुपये का इनाम था।

‘नियद नेल्लानार’ और राज्य सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर कई माओवादी हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण कर रहे हैं। यह पहल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है।

यह सिर्फ सरेंडर नहीं, यह माओवाद की हार है। यह दिखाता है कि अब नक्सली खुद समझ चुके हैं कि अगर हथियार नहीं डालेंगे तो खत्म कर दिए जाएंगे। ये सरेंडर सिर्फ संख्या नहीं हैं, ये नक्सलियों की मानसिक हार के सबूत हैं। अब उन्हें अपनी जान प्यारी लग रही है, विचारधारा नहीं।

दंतेवाड़ा में जून 2020 से शुरू हुए ‘लोन वर्राटू’ अभियान के तहत अब तक 1020 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इनमें से 254 पर इनाम था।

The post एक ही दिन में पांच जिलों में 66 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 49 पर था 2.27 करोड़ का इनाम appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।