विश्व पृथ्वी दिवस पर एमएमडीयू के मीडिया विभाग में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
Speech competition organized in the media department of MMDU on World Earth Day, विश्व पृथ्वी दिवसः मीडिया विभाग में गूंजे हरित भविष्य के संकल्प भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों ने दिखाई पर्यावरणीय चेतना विश्व पृथ्वी दिवस पर एमएमडीयू के मीडिया विभाग में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
विश्व पृथ्वी दिवस पर एमएमडीयू के मीडिया विभाग में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
बेतिया। विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में एमएमडीयू के मीडिया एवं क्रिएटिव विभाग में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा पृथ्वी के संरक्षण हेतु युवाओं की भूमिका को प्रोत्साहित करना था। पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
22 अप्रैल, 1970 को पहली बार पृथ्वी दिवस मनाया गया था, जब अमेरिका में लाखों लोगों ने पर्यावरण प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन किया था। यह दिन पर्यावरण संबंधी मुद्दों जैसे प्रदूषण, वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और लुप्तप्राय प्रजातियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण की समस्याओं के बारे में जागरूक करना और उन्हें इस दिशा में कुछ करने के लिए प्रेरित करना है। इस वर्ष पृथ्वी दिवस की मुख्य थीम रहमारी शक्ति, हमारा ग्रहर है।
प्रतियोगिता में विभाग के अनेक छात्रों ने भाग लिया और पृथ्वी के बढ़ते तापमान, वनों की कटाई, प्रदूषण नियंत्रण, प्लास्टिक मुक्त समाज और टिकाऊ विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने अपने भाषणों के माध्यम से पर्यावरणीय संकट की गंभीरता और इसके समाधान के संभावित उपायों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. दिव्या गिरधर ने की, जिन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि, रइस प्रकार के आयोजनों से छात्रों में पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता विकसित होती है, जो एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ₹ इस मौके पर डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. किशन, सुदीप मौजूद रहे।