संभल में मस्जिदों पर तिरपाल लगाने के सवाल पर CM योगी का जवाब
संभल में मस्जिदों पर तिरपाल लगाने के सवाल पर CM योगी का जवाब, संभल मस्जिद तिरपाल, योगी आदित्यनाथ बयान, मुहर्रम जुलूस विवाद, यूपी सीएम योगी इंटरव्यू, धार्मिक स्थल सुरक्षा, हिंदू-मुस्लिम विवाद, रंग से परहेज क्यों, दोहरा आचरण मसला, उत्तर प्रदेश समाचार, ANI इंटरव्यू योगी
संभल में मस्जिदों पर तिरपाल लगाने के सवाल पर CM योगी का जवाब—"दोहरा आचरण क्यों?"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल में मस्जिदों पर तिरपाल लगाए जाने के मुद्दे पर स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है। ANI को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "मुहर्रम में जुलूस निकलते हैं। क्या उनके झंडे की छाया किसी हिंदू घर या मंदिर के पास नहीं पड़ती? क्या इससे हिंदू घर अपवित्र हो जाता है?"
CM योगी ने इस मुद्दे को लेकर दोहरे मापदंड पर सवाल उठाते हुए कहा कि "सख्त निर्देश हैं कि जो नहीं चाहता, उस पर रंग न डाला जाए। लेकिन क्या मुस्लिम लोग रंगीन कपड़े नहीं पहनते? फिर रंग से परहेज क्यों? ये दोहरा आचरण क्यों?"
संभल में प्रशासन द्वारा मस्जिदों पर तिरपाल लगाने को लेकर कुछ लोगों ने सवाल उठाए थे। इस पर CM योगी ने साफ किया कि किसी भी धार्मिक स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाए जाते हैं और इसमें किसी भी समुदाय के प्रति भेदभाव नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि सभी को समान दृष्टिकोण अपनाना चाहिए और धार्मिक सहिष्णुता बनाए रखनी चाहिए।
राज्य में मुसलमानों की सुरक्षा पर उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, "...100 हिंदू परिवारों के बीच रहने वाला एक मुस्लिम परिवार सुरक्षित है। उसे अपने सभी धार्मिक कार्य करने की स्वतंत्रता है। लेकिन क्या 100 मुस्लिम परिवारों के बीच अगर 50 हिंदू परिवार भी रहते हैं, तो क्या वे सुरक्षित हो सकते हैं? नहीं रह सकते... बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान आपके सामने उदाहरण हैं...उत्तर प्रदेश में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। अगर हिंदू सुरक्षित हैं, तो वे भी सुरक्षित हैं। अगर 2017 से पहले यूपी में दंगे होते थे, तो अगर हिंदुओं की दुकानें भी जलती थीं, तो मुसलमानों की दुकानें भी जलती थीं। 2017 के बाद दंगे बंद हो गए। अब अगर हिंदू सुरक्षित हैं, तो मुसलमान भी सुरक्षित हैं
जो जिस भाषा में समझेगा, उसे उस भाषा में समझायेंगे” “कहाँ कहाँ खोदेंगे?- जहाँ भी सनातन के चिह्न होंगे” “मथुरा में कोर्ट के करण ही रुके है, अन्यथा तो वहाँ अब तक बहुत कुछ हो गया होता
यह बयान ऐसे समय पर आया है जब उत्तर प्रदेश में धार्मिक आयोजनों को लेकर सख्ती बरती जा रही है, ताकि किसी भी तरह का तनाव न बढ़े और शांति व्यवस्था कायम रहे।