Varanasi News: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बहाने लिंक भेज कर मांग रहे

Varanasi News: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बहाने लिंक भेज कर मांग रहे

Oct 20, 2023 - 16:30
Mar 18, 2024 - 11:20
 0  8
Varanasi News: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बहाने लिंक भेज कर मांग रहे

Varanasi News: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बहाने लिंक भेज कर मांग रहे 

जानकारी अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बहाने आमजन को मैसेज और लिंक भेज कर व्यक्तिगत जानकारी मांगने का प्रयास किया जा रहा है। इसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) काशी प्रांत के प्रचार विभाग के पदाधिकारियों ने भ्रामक बताया है। साथ ही आमजन को सतर्क रहने के लिए कहा है।

साइबर अपराधी अब राम मंदिर के नाम पर ठगी के प्रयास में जुटे हैं। आमजन के पास संदेश भेजा जा रहा है कि प्रिय राम भक्त, श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के भाग के रूप में कृपया अपने स्थान/गांव के पास दो मंदिरों की पहचान करें। दशहरा से पहले 24 अक्तूबर 2023 तक लिंक पर क्लिक करें। अधिक जानकारी आगे दी जाएगी।

इसे आरएसएस के पदाधिकारियों ने सिरे से खारिज किया और कहा कि किसी तरह की व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। संगठन से कोई जानकारी नहीं मांगी जा रही है। उधर, इस संबंध में साइबर क्राइम एक्सपर्ट श्याम लाल गुप्ता ने कहा कि अनजान लिंक पर कभी भी क्लिक नहीं करना चाहिए। ऐसे लिंक पर क्लिक करते ही साइबर क्रिमिनल हमारे मोबाइल से बैंक खाते और पासवर्ड सहित अन्य गोपनीय जानकारियां एकत्र कर हमें आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं। वेबसाइट के फॉरमेट में समाचार 

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

UP HAED सामचार