BANGLADESH: शेख हसीना ने दिया इस्तीफा
राजधानी में जगह-जगह हिंसा और तोड़फोड़ हो रही है। पीएम शेख हसीना ने पीएम आवास छोड़ दिया है। न्यूज एजेंसी AFP ने सूत्रों के हवाले बताया है कि प्रधानमंत्री ने ढाका छोड़कर किसी सुरक्षित जगह शिफ्ट हो गई हैं। उनके साथ उनकी बहन रेहाना भी हैं।
बांग्लादेश में हिंसा के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिया इस्तीफा, देश छोड़कर भारत जाने का दावा
बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी आंदोलन के हिंसक होने के बाद सोमवार को ढाका में हालात बेकाबू हो गए हैं। करीब 4 लाख लोग सड़कों पर हैं। राजधानी में जगह-जगह हिंसा और तोड़फोड़ हो रही है। पीएम शेख हसीना ने पीएम आवास छोड़ दिया है। न्यूज एजेंसी AFP तथा BBC ने सूत्रों के हवाले बताया है कि प्रधानमंत्री ने ढाका छोड़कर किसी सुरक्षित जगह शिफ्ट हो गई हैं। उनके साथ उनकी बहन रेहाना भी हैं।
वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हसीना मिलिट्री हेलिकॉप्टर से भारत पहुंच गई हैं। उनके पश्चिम बंगाल में होने की खबर है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। बांग्लादेशी अखबार प्रोथोम अलो की मुताबिक, कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुई हैं। इसमें 6 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने तंगेल और ढाका में अहम हाइवे पर कब्जा कर लिया है।
बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हिंसा और प्रदर्शन हो रहे हैं। देशभर में प्रदर्शनकारियों ने सत्ताधारी अवामी लीग के नेताओं को निशाना बनाया है। आगजनी और हिंसा के चलते 300 लोगों की जान जा चुकी है। इस हिंसात्मक स्थिति के बीच, बांग्लादेश के प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही, यह दावा किया जा रहा है कि वे देश छोड़कर भारत जा चुकी हैं।
सेना की कार्रवाई बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बड़ा ऐलान किया है। सेना प्रमुख वर्तमान में देश की स्थिति पर राजनीतिक दलों के नेतृत्व के साथ परामर्श में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा है कि सेना देश में शांति बहाल करने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।
सेना प्रमुख का ने कहा है बांग्लादेश मीडिया के मुताबिक, सेना प्रमुख का टेलीविजन संबोधन एक बार फिर कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। माना जा रहा है कि सेना प्रमुख अपने संबोधन में सत्ता परिवर्तन का ऐलान कर सकते हैं।
देश की स्थिति- लाखों लोग सड़कों पर हैं और उन्हें रोका नहीं जा रहा है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और लोगों में डर और अनिश्चितता का माहौल है। प्रदर्शनकारियों ने सत्ताधारी पार्टी के नेताओं और सरकारी संपत्तियों को निशाना बनाया है।
आगे की कार्रवाई- बांग्लादेशी सेना प्रमुख का कहना है कि वे राजनेताओं से बातचीत कर रहे हैं ताकि देश में शांति और स्थिरता स्थापित की जा सके। इस बीच, राजनीतिक दलों के बीच बातचीत जारी है और जल्द ही कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
बांग्लादेश में वर्तमान स्थिति अत्यधिक तनावपूर्ण है। प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और देश छोड़ने की खबर के बाद स्थिति और भी गंभीर हो गई है। सेना और राजनीतिक दलों के नेतृत्व को मिलकर देश में शांति बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है।