8300 करोड़ रुपये से ज्यादा के लोन नहीं चुका पाई यह सरकारी कंपनी, शेयर में आ गई गिरावट, कितना हुआ कर्ज?

MTNL Share Price: सरकारी टेलीकॉम कंपनी MTNL ने कहा है कि वो बैंकों का 8300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज नहीं चुका पाई है। कंपनी ने शनिवार को एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी थी। इसके बाद सोमवार को कंपनी के शेयर में गिरावट आ गई। लोन के मामले में कंपनी पहले भी चर्चाओं में रही है।

Apr 21, 2025 - 09:02
 0  13
8300 करोड़ रुपये से ज्यादा के लोन नहीं चुका पाई यह सरकारी कंपनी, शेयर में आ गई गिरावट, कितना हुआ कर्ज?
नई दिल्ली: एक 8300 करोड़ रुपये से ज्यादा के लोन नहीं चुका पाई है। यह लोल अलग-अलग बैंकों से लिया हुआ है। इस कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी थी। अब इसके बाद आज सोमवार को इसके आ गई। इस कंपनी का नाम महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) है। MTNL पर कुल कर्ज 33,568 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। MTNL ने को बताया कि वो कई चुकाने में नाकाम रही है। इन बैंकों में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक शामिल हैं। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी।

कितना गिरा शेयर?

के शेयर में सोमवार को मार्केट खुलने के एक घंटे के भीतर ही दो फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ गई। गुरुवार को इसका शेयर 43.85 रुपये पर बंद हुआ था। सोमवार को यह दो फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 42.76 रुपये पर खुला।इसके बाद इसमें और गिरावट आ गई। मार्केट खुलने के एक घंटे के भीतर यह शेयर 5.63 फीसदी की गिरावट के साथ 41.38 रुपये पर आ गया था। हालांकि बाद में इसमें कुछ तेजी नजर आई, लेकिन गुरुवार का आंकड़ा पार नहीं हो पाया। यानी यह शेयर सुबह 10:30 बजे तक लाल निशान पर ही कारोबार कर रहा था। सुबह 10:30 बजे यह शेयर 2.23 फीसदी की गिरावट के साथ 42.87 रुपये पर था।

कितना कर्ज है कंपनी पर?

एमटीएनएल पर कुल 33,568 करोड़ रुपये का कर्ज है। इसमें बैंकों का 8,346 करोड़ रुपये, राज्य सरकार (SG) बॉन्ड का 24,071 करोड़ रुपये और SG बॉन्ड के ब्याज के लिए दूरसंचार विभाग (DoT) को दिए जाने वाले 1,151 करोड़ रुपये शामिल हैं।बार-बार कर्ज न चुका पाने से पता चलता है कि टेलीकॉम कंपनी के पास पैसों की बहुत कमी है। MTNL ने पहले भी कई बार शेयर बाजार को चिट्ठी लिखकर बताया था कि वो कर्ज नहीं चुका पा रही है। कंपनी ने पहले भी स्टॉक एक्सचेंज को ऐसी जानकारी दी थी। इससे पता चलता है कि कंपनी की हालत ठीक नहीं है।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।