‘समाज के सभी वर्ग हों सशक्त’

गत 16 दिसंबर को खराडी (पुणे) में भारत विकास परिषद विकलांग केंद्र के रजत जयंती वर्ष का समापन समारोह आयोजित हुआ। इसे संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री मोहनराव भागवत ने कहा कि भारत के विकास के लिए समाज के सभी वर्गों का सशक्तिकरण होना आवश्यक है। देश का विकास केवल सेवा […]

Dec 23, 2024 - 21:48
 0
‘समाज के सभी वर्ग हों सशक्त’

गत 16 दिसंबर को खराडी (पुणे) में भारत विकास परिषद विकलांग केंद्र के रजत जयंती वर्ष का समापन समारोह आयोजित हुआ। इसे संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री मोहनराव भागवत ने कहा कि भारत के विकास के लिए समाज के सभी वर्गों का सशक्तिकरण होना आवश्यक है।

देश का विकास केवल सेवा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सेवा के जरिए नागरिकों को विकासक्षम बनाना चाहिए। इस अवसर पर राज्य स्तरीय नि:शुल्क दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 1,200 दिव्यांगों में कृत्रिम हाथ व पांव स्थापित करने हेतु माप लिया गया।

दिव्यांग केंद्र को वित्तीय सहायता देने वाले महाराष्ट्र नेचुरल गैस, ढोले पाटिल एजुकेशन सोसाइटी, ब्रिज नेक्स्ट, रोटरी क्लब आफ पुणे हेरिटेज, आटो हैंगर, वात्सल्य ट्रस्ट एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों का सरसंघचालक के करकमलों द्वारा सम्मान किया गया।

विनय खटावकर को प्रथम ‘दिव्यांग मित्र’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं पैरालंपिक खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय सेना के जवानों को भी सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए|