24 दिसंबर 2024 आज के प्रमुख समाचार
24 दिसंबर 2024 आज के प्रमुख समाचार, 24 December 2024 today major news,
आज के प्रमुख समाचार –
1-गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर हमला करने वाले तीन आतंकी पीलीभीत में ढेर, तीनों खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ पंजाब और उप्र की पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई |
2-भ्रष्टाचार में घिरी आप सरकार राष्ट्रविरोधी शक्तियों के साथ, भाजपा ने आप सरकार के विरुद्ध जारी किया 40 पेज का आरोपपत्र, किए गए वादे पूरे करने में विफल रहने का लगाया आरोप |
3-आइआइटी दिल्ली-1150 छात्र ऐसे हैं, जिन्हें जाब का कम से कम एक आफर मिला, आने वाले दिनों में भी इसी तरह का रुझान जारी रहेगा, 1200 से अधिक छात्रों को मिले जाब के आफर |
4-मोदी बोले, डेढ़ वर्ष में करीब दस लाख लोगों को दी गई पक्की सरकारी नौकरी, वीसी के जरिये 45 जगहों पर आयोजित रोजगार मेले में दिए 71 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र |
5- गणतंत्र दिवस परेड: इस बार झांकियों की थीम होगी 'स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास' |
6-मप्र में 2000 की आबादी व 500 गोवंश वाले गांव बनेंगे वृंदावन ग्राम, पशुपालन से जोड़कर ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के साथ जैविक खेती को प्रोत्साहित करना है उद्देश्य, प्रभारी मंत्री से परामर्श करके ग्राम का चयन करेंगे कलेक्टर, पर्यवेक्षण के लिए भी बनेगी समिति |
7-उदासीन अखाड़ा चला रहा' नर की सुरक्षा-धर्म की रक्षा' मुहिम, आदिवासी क्षेत्रों में अखाड़े की ओर से कराया जा रहा सेवा कार्य, मतांतरण करने वालों को घर वापसी के लिए कर रहे प्रेरित |
8-महाकुंभ : एक लाख से अधिक दक्षिण भारतीय करेंगे वेणीदान, मौनी अमावस्या के आसपास दक्षिण भारत से आएगा समूह, 11 हजार से अधिक पुरुष व महिलाओं ने पुरोहितों से किया संपर्क |
9- धार्मिक विरासत: स्मारक सिक्कों से भगवान पार्श्वनाथ का नमन करेगी सरकार, जन्म व निर्वाण कल्याणक पर जारी होंगे 800 व 900 रुपये मूल्य वर्ग के स्मारक सिक्के, मुंबई टकसाल में किया जा रहा है निर्माण, सिक्के प्रचलन में नहीं आएंगे |
10-ट्रंप ने उद्यमी श्रीराम कृष्णन को एआइ पर वरिष्ठ नीति सलाहकार चुना, उद्यमी के साथ ही पाडकास्टर और लेखक भी हैं भारतवंशी कृष्णन |
11-इंदौर में घर से वक्फ बोर्ड का कार्यालय चला रहा था मस्जिद का पूर्व अध्यक्ष, जमीनों का फर्जीवाड़ा करने के लिए तैयार करता था फर्जी दस्तावेज |