महारानी कॉलेज में परिसर में अचानक उग आईं मजारें

राजस्थान विश्वविद्यालय के महारानी कॉलेज में कथित तौर पर ‘लैंड जिहाद’ का मामला सामने आया है। केवल छात्राओं की उच्च शिक्षा के लिए बने कॉलेज परिसर में तीन मजारों का निर्माण हुआ है। मजारों के निर्माण पर विश्वविद्यालय प्रशासन और कॉलेज प्रशासन चुप्पी साधे हुए है और जिम्मेदारी एक-दूसरे पर टाल रहे हैं। कॉलेज में […] The post महारानी कॉलेज में परिसर में अचानक उग आईं मजारें appeared first on VSK Bharat.

Jul 6, 2025 - 06:03
 0  7
महारानी कॉलेज में परिसर में अचानक उग आईं मजारें

राजस्थान विश्वविद्यालय के महारानी कॉलेज में कथित तौर पर ‘लैंड जिहाद’ का मामला सामने आया है। केवल छात्राओं की उच्च शिक्षा के लिए बने कॉलेज परिसर में तीन मजारों का निर्माण हुआ है। मजारों के निर्माण पर विश्वविद्यालय प्रशासन और कॉलेज प्रशासन चुप्पी साधे हुए है और जिम्मेदारी एक-दूसरे पर टाल रहे हैं।

कॉलेज में एकमात्र प्रवेश द्वार है और जहां मजारों का निर्माण हुआ है, वहां तक पहुंचने के लिए पूरे परिसर को पार करना पड़ता है। जिस पम्प हाउस और पानी की टंकी के पास इन मजारों का निर्माण हुआ, वहां तक पहुंचने के लिए दर्जनों सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा गार्ड्स की निगरानी में होकर गुजरना होता है। ऐसे में प्रश्न यह उठता है कि इतनी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद इन मजारों की जानकारी किसी को कैसे नहीं हुई?

कॉलेज-हॉस्टल की छात्राओं की सुरक्षा को खतरा

महारानी कॉलेज में लाखों रुपये की लागत से चप्पे-चप्पे पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे और एक दर्जन से अधिक सुरक्षा कर्मियों की उपस्थिति के बावजूद इस तरह की गतिविधि कैसे संभव हुई, यह एक बड़ा सवाल है। कॉलेज में आम लोगों की एंट्री प्रतिबंधित है, फिर भी इस तरह के निर्माण ने प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर किया है। कॉलेज में 6 हजार से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं और परिसर में स्थित चार हॉस्टलों में करीब 500 छात्राएं रह रही हैं।

अब मजार निर्माण का मामला सामने आने के बाद छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हो गई है, विशेषकर तब, जब देशभर में जिहाद संबंधी मामलों की चर्चा तेज है।

वर्तमान में राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रोफेसर अल्पना कटेजा भी पूर्व में इसी कॉलेज की प्राचार्य रह चुकी हैं। वे इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही हैं।

The post महारानी कॉलेज में परिसर में अचानक उग आईं मजारें appeared first on VSK Bharat.

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।