किश्तवाड़ – चशोती में राहत, सेवा सहायता कार्य में जुटे स्वयंसेवक व सेवा भारती के कार्यकर्ता

किश्तवाड़, जम्मू कश्मीर। गत 14 अगस्त को जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चशोती गांव में बादल फटने से हुई तबाही के तुरंत बाद से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सेवा भारती के कार्यकर्ता राहत, सेवा एवं पुनर्वास के कार्य नमें जुटे हैं। चशोती में मृतकों की संख्या 61 तक पहुंच गई है। 75 लोग अभी […] The post किश्तवाड़ – चशोती में राहत, सेवा सहायता कार्य में जुटे स्वयंसेवक व सेवा भारती के कार्यकर्ता appeared first on VSK Bharat.

Aug 19, 2025 - 11:18
 0

किश्तवाड़, जम्मू कश्मीर। गत 14 अगस्त को जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चशोती गांव में बादल फटने से हुई तबाही के तुरंत बाद से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सेवा भारती के कार्यकर्ता राहत, सेवा एवं पुनर्वास के कार्य नमें जुटे हैं। चशोती में मृतकों की संख्या 61 तक पहुंच गई है। 75 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

चशोती किश्तवाड़ जिले में मचैल माता यात्रा का प्रमुख एवं पहला पड़ाव है। यहां से यात्री पैदल मचैल माता मंदिर के लिए रवाना होते हैं।

आपदा के तुरंत बाद से एंबुलेंस सेवा के साथ घायलों के उपचार के लिए सेवा भारती के कार्यकर्ता सहायता में जुटे हैं। चशोती में सेवा भारती द्वारा लंगर सेवा भी शुरु की गई है। संघ के स्वयंसेवक भी ग्राउंड जीरो पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ राहत अभियान में जुटे हैं। इसके अलावा संघ के स्वयंसेवक चशोती में पैदल रास्तों का निर्माण और मरम्मत का कार्य भी कर रहे हैं।

किश्तवाड जिला अस्पताल में उपचाराधीन घायलों की सेवा में स्वयंसेवकों के अतिरिक्त सेवा भारती और अभाविप के कार्यकर्ता भी लगे हैं। जम्मू स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन घायलों और उनके परजिनों के लिए सेवा भारती द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई है।

The post किश्तवाड़ – चशोती में राहत, सेवा सहायता कार्य में जुटे स्वयंसेवक व सेवा भारती के कार्यकर्ता appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।