संघ ने 100 वर्षों में समाज को सकारात्मक दिशा दी – स्वान्तरंजन जी

लखनऊ, 15 अक्तूबर 2025। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ध्येय यात्रा के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अवध प्रांत द्वारा लखनऊ के कैसरबाग स्थित अभाविप क्षेत्रीय कार्यालय में भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर स्वांतरंजन जी ने कहा कि, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 100 वर्षों में […] The post संघ ने 100 वर्षों में समाज को सकारात्मक दिशा दी – स्वान्तरंजन जी appeared first on VSK Bharat.

Oct 16, 2025 - 12:46
 0
संघ ने 100 वर्षों में समाज को सकारात्मक दिशा दी – स्वान्तरंजन जी

लखनऊ, 15 अक्तूबर 2025।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ध्येय यात्रा के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अवध प्रांत द्वारा लखनऊ के कैसरबाग स्थित अभाविप क्षेत्रीय कार्यालय में भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर स्वांतरंजन जी ने कहा कि, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 100 वर्षों में समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया है। स्वयंसेवकों ने लोकहित में सत्याग्रह भी किया। संघ की 100 वर्षों की यात्रा के चित्र प्रदर्शनी में प्रदर्शित हैं। इन्हें देखने के साथ-साथ मनन करना भी आवश्यक है। ऐसे प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। अभाविप के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई, जिन्होंने राष्ट्रीय विमर्श को स्पष्ट किया है, जिससे नई पीढ़ी जान सकेगी कि संघ ने क्या किया है? यह प्रदर्शनी केवल संघ के कार्य का परिचय ही नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण में जनसहभागिता का सजीव चित्रण है।”

अभाविप, अवध प्रांत के कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार की गई इस प्रदर्शनी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा की कुछ महत्वपूर्ण घटनाएँ, समाजोत्थान के विविध आयाम, शिक्षा-संस्कार के अभियान और राष्ट्रीय जीवन में किए सकारात्मक हस्तक्षेपों को प्रस्तुत किया गया है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राजशरण शाही ने कहा, “अभाविप द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की ध्येय यात्रा के अवसर पर इस प्रदर्शनी के माध्यम से यह प्रयास किया गया है कि संघ की शताब्दी यात्रा से जुड़ी प्रेरणादायी झलकियाँ छात्रों तक पहुँचें और वे समाज एवं राष्ट्र की सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ें। यह प्रयास उन राष्ट्रविरोधी शक्तियों के लिए भी उत्तर है, जो आरएसएस को लेकर गलत विमर्श स्थापित करने का प्रयास करती रही हैं।”

इस अवसर पर विधान परिषद के सदस्य व उद्यमी पवन सिंह चौहान भी उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन अभाविप लखनऊ महानगर की महानगर अध्यक्षा प्रो. भुवनेश्वरी भारद्वाज व संचालन पुष्पेन्द्र बाजपेयी ने किया।

The post संघ ने 100 वर्षों में समाज को सकारात्मक दिशा दी – स्वान्तरंजन जी appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।