विहिप केंद्रीय प्रन्यासी मंडल बैठक में हिन्दू धर्म एवं हिन्दू आस्था के समक्ष चुनौतियों पर होगी चर्चा

मेरठ, 16 दिसंबर 2025। विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा ने कहा कि हस्तिनापुर में आयोजित की बैठक संगठन की वार्षिक केन्द्रीय प्रन्यासी मण्डल बैठक है, जो प्रत्येक वर्ष दिसम्बर–जनवरी माह में नियमित रूप से आयोजित होती है। उन्होंने बताया कि बैठक में देश के सभी प्रांतों से प्रन्यासी एवं प्रमुख कार्यकर्ता […] The post विहिप केंद्रीय प्रन्यासी मंडल बैठक में हिन्दू धर्म एवं हिन्दू आस्था के समक्ष चुनौतियों पर होगी चर्चा appeared first on VSK Bharat.

Dec 17, 2025 - 16:26
 0
विहिप केंद्रीय प्रन्यासी मंडल बैठक में हिन्दू धर्म एवं हिन्दू आस्था के समक्ष चुनौतियों पर होगी चर्चा

मेरठ, 16 दिसंबर 2025।

विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा ने कहा कि हस्तिनापुर में आयोजित की बैठक संगठन की वार्षिक केन्द्रीय प्रन्यासी मण्डल बैठक है, जो प्रत्येक वर्ष दिसम्बर–जनवरी माह में नियमित रूप से आयोजित होती है।

उन्होंने बताया कि बैठक में देश के सभी प्रांतों से प्रन्यासी एवं प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेते हैं। इसके साथ ही भारत के बाहर लगभग 29 देशों में पंजीकृत विश्व हिन्दू परिषद के चैप्टर्स तथा लगभग 70 देशों में सक्रिय हिन्दू संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि भी बैठक से संबद्ध रहते हैं। हस्तिनापुर में आयोजित बैठक में अनेक विदेशी प्रन्यासी भी सम्मिलित होंगे, जो विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय प्रन्यासी मण्डल के सदस्य हैं। अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मॉरीशस, श्रीलंका सहित अन्य देशों से आने वाले प्रन्यासियों की उपस्थिति की पुष्टि हो चुकी है तथा उनके आगमन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि वार्षिक बैठक में संगठन की समग्र स्थिति के साथ-साथ हिन्दू धर्म एवं हिन्दू आस्था के समक्ष उपस्थित चुनौतियों, विशेषकर भारत तथा भारत के बाहर की परिस्थितियों पर विचार-विमर्श किया जाता है। इस वर्ष 17 दिसम्बर से प्रारंभ हो रही बैठक में लगभग 450 प्रन्यासियों एवं कार्यकर्ताओं के सम्मिलित होने की संभावना है।

बैठक के प्रमुख विषयों के बारे में उन्होंने बताया कि इस वर्ष चर्चा का पहला विषय हिन्दू मंदिरों एवं धार्मिक संस्थानों की संपत्ति तथा संसाधनों के दुरुपयोग से संबंधित होगा। अनेक स्थानों पर हिन्दू श्रद्धालुओं द्वारा देवी-देवताओं के समक्ष अर्पित दानराशि का उपयोग हिन्दू हितों के विपरीत अन्य समुदायों के लाभ के लिए किया जा रहा है, जिससे हिन्दू समाज की भावनाओं को आघात पहुँचता है। उदाहरण स्वरूप श्री वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेज का उल्लेख किया, जहाँ 50 में से 44 विद्यार्थी मुस्लिम समुदाय से हैं, जबकि यह संस्थान हिन्दू भक्तों की श्रद्धा से प्राप्त संसाधनों से संचालित होता है। इस विषय पर बैठक में गंभीर विमर्श किया जाएगा।

दूसरा प्रमुख विषय अल्पसंख्यक अधिकारों एवं उनकी परिभाषा से संबंधित होगा। संविधान में प्रदत्त अधिकारों से परे जाकर उनकी गलत व्याख्या एवं दुरुपयोग के माध्यम से विशेषाधिकार प्राप्त किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रश्न उठाया कि क्या किसी देश में 20 से 25 करोड़ जनसंख्या वाला समुदाय अल्पसंख्यक कहा जा सकता है, जबकि संयुक्त राष्ट्र संघ की परिभाषा के अनुसार अल्पसंख्यक वह होता है, जिसकी संख्या कुल जनसंख्या के एक प्रतिशत से कम हो। इस विषय पर पुनर्विचार आवश्यक है, जिससे समाज में किसी प्रकार का असंतोष उत्पन्न न हो।

उन्होंने बताया कि बैठक में ‘वंदे मातरम्’ गीत की रचना के 150वें वर्ष के अवसर पर भी विशेष चर्चा होगी। ‘वंदे मातरम्’ ने जिस प्रकार राष्ट्रीय चेतना को जागृत किया, स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान की प्रेरणा दी और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ किया – उसकी ऐतिहासिक भूमिका पर साहित्यिक एवं राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में विचार किया जाएगा।

बैठक में जिहाद के नाम पर फैलाए जा रहे आतंकवाद पर भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि अभी के घटनाक्रमों से यह स्पष्ट हुआ है कि आतंकवाद केवल अशिक्षा या किसी विशेष शैक्षणिक पृष्ठभूमि तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उच्च शिक्षित, संगठित एवं योजनाबद्ध मानसिकता का परिणाम है, जिसका उद्देश्य व्यापक स्तर पर जान-माल की हानि पहुँचाना है। यह जिहादी मानसिकता न केवल भारत, बल्कि सम्पूर्ण विश्व और स्वयं संबंधित समुदाय के लिए भी घातक है। इस पर शीघ्र नियंत्रण आवश्यक है, जिससे वैश्विक शांति का वातावरण बन सके।

The post विहिप केंद्रीय प्रन्यासी मंडल बैठक में हिन्दू धर्म एवं हिन्दू आस्था के समक्ष चुनौतियों पर होगी चर्चा appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।