हिन्दू संतों के प्रवास को प्रतिबंधित करने से बाज आए कर्नाटक सरकार

नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा ने कहा कि महाराष्ट्र के कनेरी स्थित लगभग 1300 वर्ष प्राचीन काडसिद्धेश्वर मठ वीरशैव लिंगायत समुदाय की श्रद्धा और आस्था का केंद्र है। एक बहुत ही चिंताजनक समाचार कर्नाटक से मिला है कि वहां की राज्य सरकार ने इस मठ के पूजनीय हिन्दू लिंगायत मठाधीश […] The post हिन्दू संतों के प्रवास को प्रतिबंधित करने से बाज आए कर्नाटक सरकार appeared first on VSK Bharat.

Oct 27, 2025 - 14:02
 0
हिन्दू संतों के प्रवास को प्रतिबंधित करने से बाज आए कर्नाटक सरकार

नई दिल्ली।

विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा ने कहा कि महाराष्ट्र के कनेरी स्थित लगभग 1300 वर्ष प्राचीन काडसिद्धेश्वर मठ वीरशैव लिंगायत समुदाय की श्रद्धा और आस्था का केंद्र है। एक बहुत ही चिंताजनक समाचार कर्नाटक से मिला है कि वहां की राज्य सरकार ने इस मठ के पूजनीय हिन्दू लिंगायत मठाधीश श्री अदृश्य काडसिद्धेश्वर महाराज जी के कर्नाटक के कई जिलों में कहीं आने जाने को बाधित किया है और उनके प्रवास पर जिला बंदी नाम से रोक लगा दी है। पूज्य महाराज जी कर्नाटक में अपने स्वयं के मठों में जाने से रोके जा रहे हैं। यह हिन्दू समाज के धार्मिक मामलों में राज्य सरकार का राजनैतिक हेतु से प्रेरित सर्वथा अनुचित और अस्वीकार्य हस्तक्षेप है। साथ ही पूरे वीरशैव लिंगायत समुदाय का अपमान भी है।

विश्व हिन्दू परिषद यह मांग करती है कि राज्य सरकार तत्काल जिला बंदी के आदेश को वापस ले और हिन्दू समाज के धार्मिक मामलों में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप ना करे और ना ही हिन्दू संतों के प्रवास पर किसी प्रकार की रोकटोक लगाए।

The post हिन्दू संतों के प्रवास को प्रतिबंधित करने से बाज आए कर्नाटक सरकार appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।