सॉल्वर गैंग में डॉक्टर... लिए जाते थे 5-6 लाख; EOU की पूछताछ में संजीव मुखिया का बड़ा खुलासा

Sanjeev Mukhiya News: नीट पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया को ईओयू ने रिमांड पर लिया था। पूछताछ में सॉल्वर गैंग का खुलासा हुआ है, जिसमें डॉक्टर भी शामिल हैं। संजीव मुखिया ने बताया कि पैसे लेकर अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराते थे। रिमांड अवधि बढ़ाई गई है और उससे आगे भी पूछताछ जारी रहेगी।

Apr 29, 2025 - 09:59
 0  11
सॉल्वर गैंग में डॉक्टर... लिए जाते थे 5-6 लाख; EOU की पूछताछ में संजीव मुखिया का बड़ा खुलासा
पटना: मामले के मास्टरमाइंड को EOU ने रिमांड पर लिया था। संजीव मुखिया सिपाही भर्ती और अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक करने में भी शामिल है। रिमांड के दौरान पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। उसने बताया कि वह पैसे लेकर अभ्यर्थियों को नीट परीक्षा पास कराने के लिए सॉल्वर गैंग चलाता था। इस गैंग में कई डॉक्टर भी शामिल हैं। बता दें कि सोमवार को संजीव मुखिया के रिमांड की अवधि बढ़ा दी गई।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

ने पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं। उसने बताया कि उसके सॉल्वर गैंग में कई डॉक्टर भी शामिल हैं। ये डॉक्टर राज्य के अलग-अलग मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में काम करते हैं। खुलासे होने के बाद EOU आज भी संजीव मुखिया से पूछताछ कर रही है। संभव हैं कि दोपहर बाद उसे जेल भेज दिया जाए।

असली छात्रों की जगह डमी कैंडिडेट

EOU के सूत्रों के अनुसार, नए बहाल हुए डॉक्टरों को परीक्षा के दौरान असली छात्रों की जगह डमी के तौर पर बैठाया जाता था। इसके बदले में उन्हें लगभग पांच से छह लाख रुपये दिए जाते थे। परीक्षा केंद्रों को भी मैनेज किया जाता था। EOU की पूछताछ में संजीव मुखिया के अंतरराज्यीय नेटवर्क को भी खंगालने की कोशिश की जा रही है।

संजीव मुखिया से EOU ने ये सवाल भी पूछे

  • उसने दूसरे राज्यों में पेपर लीक गिरोह का नेटवर्क कैसे तैयार किया?
  • में हुई पेपर लीक की घटनाओं में उसकी क्या भूमिका रही?
  • इस नेटवर्क में किसकी क्या भूमिका रही?
  • सिपाही बहाली का प्रश्न पत्र लीक को लेकर भी सवाल किए गए

सॉल्वर गैंग चलाता था संजीव मुखिया

संजीव मुखिया ने बताया कि वह पैसे के बल पर छात्रों को नीट की परीक्षा पास कराने के लिए सॉल्वर गैंग चलाता था। उसने यह भी बताया कि इस गैंग में कई डॉक्टर भी शामिल हैं। ये सभी डॉक्टर राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में कार्यरत हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।