सामाजिक रूप से उत्तरदायी समरसता पर आधारित साहित्य सृजन की आवश्यकता – पद्मश्री नामदेवराव कांबले

नांदेड़, 02 अगस्त 2025। 20वें समरसता साहित्य सम्मेलन में साहित्यकार पद्मश्री नामदेवराव कांबले ने कहा कि समरसता, यह जीवन में जीने का विषय है। साहित्य में समाज का प्रकटीकरण होता है। अगर समाज में परिवर्तन चाहिए तो पहले स्वयं में परिवर्तन करना होगा। समरसता पर आधारित जीवन मूल्यों के प्रति समर्पित सामाजिक रूप से उत्तरदायी […] The post सामाजिक रूप से उत्तरदायी समरसता पर आधारित साहित्य सृजन की आवश्यकता – पद्मश्री नामदेवराव कांबले appeared first on VSK Bharat.

Aug 3, 2025 - 17:18
 0
सामाजिक रूप से उत्तरदायी समरसता पर आधारित साहित्य सृजन की आवश्यकता – पद्मश्री नामदेवराव कांबले

नांदेड़, 02 अगस्त 2025।

20वें समरसता साहित्य सम्मेलन में साहित्यकार पद्मश्री नामदेवराव कांबले ने कहा कि समरसता, यह जीवन में जीने का विषय है। साहित्य में समाज का प्रकटीकरण होता है। अगर समाज में परिवर्तन चाहिए तो पहले स्वयं में परिवर्तन करना होगा। समरसता पर आधारित जीवन मूल्यों के प्रति समर्पित सामाजिक रूप से उत्तरदायी साहित्य का निर्माण होना आवश्यक है। तभी भारत एक सशक्त और स्वावलंबी राष्ट्र बन सकता है। इसके लिए व्यापक सामाजिक प्रबोधन की भी आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि समरसता साहित्य सम्मेलन सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक साहित्य का एक अनुबंध तैयार करेगा।

इस अवसर पर अक्षय कुमार काले ने कहा, “साहित्यिक कृतियों और समरसता के विचारों का गहराई से अध्ययन करने के लिए, साहित्यिक सम्मेलनों से प्रेरणा और मार्गदर्शन प्राप्त करना चाहिए। समरसता का अर्थ भावनात्मक और मानसिक स्तर पर एकता बनाना है।”

नांदेड़ में आयोजित 20वें समरसता साहित्य सम्मेलन का शुभारंभ प्रातः एक भव्य ग्रंथ दिण्डी (ग्रंथ यात्रा) के साथ हुआ। दिण्डी में घुमंतू जातियों के लोक कलाकारों को सहभागी करते हुए, उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष, साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री नामदेव कांबले, सम्मेलन के उद्घाटनकर्ता एवं समरसता साहित्य परिषद के संस्थापक सदस्य प्रो. रमेश महाजन, सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष साहित्यकार अक्षय कुमार काले सहित अन्य उपस्थित रहे।

The post सामाजिक रूप से उत्तरदायी समरसता पर आधारित साहित्य सृजन की आवश्यकता – पद्मश्री नामदेवराव कांबले appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।