मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोदी ने शख्स को खुद पहनाए जूते; ₹1.15 करोड़ में 11 मिनट का अंतरिक्ष सफर; सलमान को फिर धमकी; और बहुत कुछ

नमस्कार, कल की बड़ी खबर पीएम मोदी के वक्फ कानून को लेकर दिए बयान से जुड़ी रही। पीएम ने कहा- कांग्रेस के शासनकाल में यह कानून ठीक होता तो मुस्लिमों को पंचर नहीं बनाना पड़ता। दूसरी खबर सलमान खान को लेकर है, एक्टर को फिर से धमकी दी गई। हम आपको यह भी बताएंगे कि पहली बार 6 महिलाओं ने अंतरिक्ष की सैर कैसे की। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में.. ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... ???? कल की बड़ी खबरें... 1. PM बोले- वक्फ कानून का सही इस्तेमाल होता तो मुसलमानों को पंचर बनाने की जरूरत नहीं पड़ती PM मोदी ने हरियाणा के यमुनानगर में वक्फ कानून को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम ने कहा, 2013 में कांग्रेस ने कानून में संशोधन कर दिया, ताकि चुनाव में वोट पा सकें। कानून को ऐसा बना दिया कि बाबा साहेब के संविधान की ऐसी-तैसी कर दी। इसका सही उपयोग होता तो मुसलमानों को साइकिल के पंचर बनाने की जरूरत नहीं होती। PM बोले- कांग्रेस मुस्लिम को अध्यक्ष बनाए: PM ने आगे कहा, कांग्रेस में मुसलमानों के लिए थोड़ी भी हमदर्दी है तो वे अपनी पार्टी का अध्यक्ष किसी मुसलमान को बनाए, लेकिन इनके नेता ऐसा कुछ नहीं करेंगे। ये सिर्फ देश के नागरिकों के अधिकारों को छीनना चाहते हैं।'' हरियाणा दौरे पर गए थे पीएम मोदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा दौरे पर थे। उन्होंने हिसार में हरियाणा के पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। यहां से हिसार-अयोध्या फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद PM यमुनानगर पहुंचे थे और जनसभा को संबोधित किया। पढ़ें पूरी खबर... 2. वक्फ कानून पर हिंसा- 24 परगना में पुलिस की गाड़ियां जलाईं: प्रदर्शनकारियों ने हाईवे जाम किया पश्चिम बंगाल के 24 परगना में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शनकारियों और पुलिस की झड़प हुई। भीड़ ने पुलिस की 5 बाइक में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। कैदियों को ले जाने वाली वैन को भी पलट दिया। इससे पहले मुर्शिदाबाद में हिंसा हुई थी। मामले में अब तक 210 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुर्शिदाबाद में हालात सुधरे, 19 परिवार लौटे: मुर्शिदाबाद में 10-12 अप्रैल बीच हुई हिंसा के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। दुकानें खुलने लगी हैं। अब तक 19 विस्थापित परिवार अपने घर लौट चुके हैं। मालदा और मुर्शिदाबाद जिला प्रशासन मिलकर लोगों की सुरक्षित वापसी करवा रहा है। पढ़ें पूरी खबर... 3. आतंकी तहव्वुर से रोज 10 घंटे पूछताछ कर रही NIA: राणा ने केवल पेन, नोटपैड और कुरान मांगी 2008 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा से NIA ने लगातार चौथे दिन पूछताछ की। पिछले 4 दिन में राणा ने केवल तीन चीजें मांगी हैं - एक कलम, कागज या नोटपैड और कुरान। ये तीनों उसे दिए गए हैं। हालांकि उसने अभी तक किसी खास तरह के खाने की मांग नहीं की है। तहव्वुर को 10 अप्रैल को भारत लाया गया: तहव्वुर को 10 अप्रैल को स्पेशल विमान से अमेरिका से भारत लाया गया था। इसके बाद उसे 18 दिन की NIA कस्टडी में भेजा गया है। कस्टडी के दौरान NIA रोजाना राणा से पूछताछ की एक डायरी तैयार कर रही है। पढ़ें पूरी खबर... 4. सोने का भाव पहुंच सकता है ₹1.30 लाख प्रति 10 ग्राम, गोल्डमैन सैक्स ने जारी किया अनुमान अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल सोना इंटरनेशनल मार्केट में 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच सकता है। विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है। हालांकि ऐसा तभी होगा जब ट्रेड वॉर और मंदी का रिस्क बहुत बढ़ जाए। अभी सोने की कीमत 93,353 रुपए: सोना अभी अपने रिकॉर्ड हाई पर है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹93,353 पर पहुंच गया है। इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 17,191 रुपए यानी 22.57% बढ़ गया है। पढ़ें पूरी खबर... 5. पहली बार 6 महिलाओं ने स्पेस की सैर की: 11 मिनट में 200 किमी का सफर, सिंगर कैटी पेरी भी शामिल पहली बार 6 महिलाओं ने एक साथ स्पेस की सैर की। इनमें मशहूर हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी, अमेरिकी बिलेनियर जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज शामिल हैं। अमेरिकी उद्योगपति जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन कंपनी के रॉकेट से उन्होंने यह यात्रा की। रॉकेट ने सोमवार शाम 7 बजे टेक्सास के वेन होर्न लॉन्च पैड से उड़ान भरी। करीब 11 मिनट के बाद मिशन वापस लौटा। 11 मिनट सैर की कीमत 1.15 करोड़ रुपए: ब्लू ओरिजिन रॉकेट से स्पेस में 11 मिनट सैर करने की कीमत लगभग 1.15 करोड़ रुपए है। इस दौरान रॉकेट ने 200 किमी का सफर तय किया। 1963 के बाद अंतरिक्ष यात्रा पर जाने वाला ये पहला ऑल विमेन क्रू है। इससे पहले 1963 में रूसी इंजीनियर वेलेंटिना तेरेश्कोवा ने अकेले अंतरिक्ष की यात्रा की थी। पढ़ें पूरी खबर... 6. IPL 2025 में चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया: धोनी ने 11 गेंद पर 26 रन बनाए चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार 5 हार के बाद IPL में दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 5 विकेट से हराया। सोमवार को इकाना स्टेडियम में चेन्नई ने बॉलिंग चुनी। लखनऊ ने 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। चेन्नई ने 19.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। मैच के हाईलाइट्स: चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने 11 गेंद पर 26 रन बनाए। शिवम दुबे ने 43, रचिन रवींद्र ने 37 और शेख रशीद 27 रन बनाए। रवींद्र जडेजा और मथीश पथिराना ने 2-2 विकेट लिए। लखनऊ से ऋषभ पंत ने फिफ्टी लगाई। रवि बिश्नोई ने 2 विकेट लिए। पढ़ें पूरी खबर... ???? आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… ????️ बयान जो चर्चा में है... ???? खबर हटके... DU प्रिंसिपल ने क्लास रूम में गोबर का लेप लगाया: बोलीं- यह रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल ने क्लासरूम को ठंडा करने के लिए गोबर का लेप लगाया। प्रिंसिपल के मुताबिक यह रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जो कॉलेज के एक फैकल्टी की देखरेख में चल रहा है। प्रोजेक्ट का

Apr 15, 2025 - 04:37
 0  25
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोदी ने शख्स को खुद पहनाए जूते; ₹1.15 करोड़ में 11 मिनट का अंतरिक्ष सफर; सलमान को फिर धमकी; और बहुत कुछ
नमस्कार, कल की बड़ी खबर पीएम मोदी के वक्फ कानून को लेकर दिए बयान से जुड़ी रही। पीएम ने कहा- कांग्रेस के शासनकाल में यह कानून ठीक होता तो मुस्लिमों को पंचर नहीं बनाना पड़ता। दूसरी खबर सलमान खान को लेकर है, एक्टर को फिर से धमकी दी गई। हम आपको यह भी बताएंगे कि पहली बार 6 महिलाओं ने अंतरिक्ष की सैर कैसे की। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में.. ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... ???? कल की बड़ी खबरें... 1. PM बोले- वक्फ कानून का सही इस्तेमाल होता तो मुसलमानों को पंचर बनाने की जरूरत नहीं पड़ती PM मोदी ने हरियाणा के यमुनानगर में वक्फ कानून को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम ने कहा, 2013 में कांग्रेस ने कानून में संशोधन कर दिया, ताकि चुनाव में वोट पा सकें। कानून को ऐसा बना दिया कि बाबा साहेब के संविधान की ऐसी-तैसी कर दी। इसका सही उपयोग होता तो मुसलमानों को साइकिल के पंचर बनाने की जरूरत नहीं होती। PM बोले- कांग्रेस मुस्लिम को अध्यक्ष बनाए: PM ने आगे कहा, कांग्रेस में मुसलमानों के लिए थोड़ी भी हमदर्दी है तो वे अपनी पार्टी का अध्यक्ष किसी मुसलमान को बनाए, लेकिन इनके नेता ऐसा कुछ नहीं करेंगे। ये सिर्फ देश के नागरिकों के अधिकारों को छीनना चाहते हैं।'' हरियाणा दौरे पर गए थे पीएम मोदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा दौरे पर थे। उन्होंने हिसार में हरियाणा के पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। यहां से हिसार-अयोध्या फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद PM यमुनानगर पहुंचे थे और जनसभा को संबोधित किया। पढ़ें पूरी खबर... 2. वक्फ कानून पर हिंसा- 24 परगना में पुलिस की गाड़ियां जलाईं: प्रदर्शनकारियों ने हाईवे जाम किया पश्चिम बंगाल के 24 परगना में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शनकारियों और पुलिस की झड़प हुई। भीड़ ने पुलिस की 5 बाइक में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। कैदियों को ले जाने वाली वैन को भी पलट दिया। इससे पहले मुर्शिदाबाद में हिंसा हुई थी। मामले में अब तक 210 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुर्शिदाबाद में हालात सुधरे, 19 परिवार लौटे: मुर्शिदाबाद में 10-12 अप्रैल बीच हुई हिंसा के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। दुकानें खुलने लगी हैं। अब तक 19 विस्थापित परिवार अपने घर लौट चुके हैं। मालदा और मुर्शिदाबाद जिला प्रशासन मिलकर लोगों की सुरक्षित वापसी करवा रहा है। पढ़ें पूरी खबर... 3. आतंकी तहव्वुर से रोज 10 घंटे पूछताछ कर रही NIA: राणा ने केवल पेन, नोटपैड और कुरान मांगी 2008 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा से NIA ने लगातार चौथे दिन पूछताछ की। पिछले 4 दिन में राणा ने केवल तीन चीजें मांगी हैं - एक कलम, कागज या नोटपैड और कुरान। ये तीनों उसे दिए गए हैं। हालांकि उसने अभी तक किसी खास तरह के खाने की मांग नहीं की है। तहव्वुर को 10 अप्रैल को भारत लाया गया: तहव्वुर को 10 अप्रैल को स्पेशल विमान से अमेरिका से भारत लाया गया था। इसके बाद उसे 18 दिन की NIA कस्टडी में भेजा गया है। कस्टडी के दौरान NIA रोजाना राणा से पूछताछ की एक डायरी तैयार कर रही है। पढ़ें पूरी खबर... 4. सोने का भाव पहुंच सकता है ₹1.30 लाख प्रति 10 ग्राम, गोल्डमैन सैक्स ने जारी किया अनुमान अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल सोना इंटरनेशनल मार्केट में 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच सकता है। विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है। हालांकि ऐसा तभी होगा जब ट्रेड वॉर और मंदी का रिस्क बहुत बढ़ जाए। अभी सोने की कीमत 93,353 रुपए: सोना अभी अपने रिकॉर्ड हाई पर है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹93,353 पर पहुंच गया है। इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 17,191 रुपए यानी 22.57% बढ़ गया है। पढ़ें पूरी खबर... 5. पहली बार 6 महिलाओं ने स्पेस की सैर की: 11 मिनट में 200 किमी का सफर, सिंगर कैटी पेरी भी शामिल पहली बार 6 महिलाओं ने एक साथ स्पेस की सैर की। इनमें मशहूर हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी, अमेरिकी बिलेनियर जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज शामिल हैं। अमेरिकी उद्योगपति जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन कंपनी के रॉकेट से उन्होंने यह यात्रा की। रॉकेट ने सोमवार शाम 7 बजे टेक्सास के वेन होर्न लॉन्च पैड से उड़ान भरी। करीब 11 मिनट के बाद मिशन वापस लौटा। 11 मिनट सैर की कीमत 1.15 करोड़ रुपए: ब्लू ओरिजिन रॉकेट से स्पेस में 11 मिनट सैर करने की कीमत लगभग 1.15 करोड़ रुपए है। इस दौरान रॉकेट ने 200 किमी का सफर तय किया। 1963 के बाद अंतरिक्ष यात्रा पर जाने वाला ये पहला ऑल विमेन क्रू है। इससे पहले 1963 में रूसी इंजीनियर वेलेंटिना तेरेश्कोवा ने अकेले अंतरिक्ष की यात्रा की थी। पढ़ें पूरी खबर... 6. IPL 2025 में चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया: धोनी ने 11 गेंद पर 26 रन बनाए चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार 5 हार के बाद IPL में दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 5 विकेट से हराया। सोमवार को इकाना स्टेडियम में चेन्नई ने बॉलिंग चुनी। लखनऊ ने 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। चेन्नई ने 19.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। मैच के हाईलाइट्स: चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने 11 गेंद पर 26 रन बनाए। शिवम दुबे ने 43, रचिन रवींद्र ने 37 और शेख रशीद 27 रन बनाए। रवींद्र जडेजा और मथीश पथिराना ने 2-2 विकेट लिए। लखनऊ से ऋषभ पंत ने फिफ्टी लगाई। रवि बिश्नोई ने 2 विकेट लिए। पढ़ें पूरी खबर... ???? आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… ????️ बयान जो चर्चा में है... ???? खबर हटके... DU प्रिंसिपल ने क्लास रूम में गोबर का लेप लगाया: बोलीं- यह रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल ने क्लासरूम को ठंडा करने के लिए गोबर का लेप लगाया। प्रिंसिपल के मुताबिक यह रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जो कॉलेज के एक फैकल्टी की देखरेख में चल रहा है। प्रोजेक्ट का नाम 'पारंपरिक भारतीय ज्ञान का उपयोग करके थर्मल स्ट्रेस कंट्रोल का अध्ययन' है। पढ़ें पूरी खबर... ???? फोटो जो खुद में खबर है ???? भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… ???? करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास ????️ मौसम का मिजाज तुला राशि के लोगों के लिए फायदेमंद दिन रहेगा। मकर राशि वालों को नौकरी में अधिकारियों से मदद मिलेगी। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| इन सभी विषये के आप ब्लॉग समाचार पढ़े भारत में ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, 2025 में ब्लॉग कैसे शुरू करें, घर पर तेजी से वजन कैसे कम करें, फोन पर रिज्यूमे कैसे बनाएं, आसानी से सरकारी नौकरी कैसे पाएं, घर पर बिरयानी कैसे पकाएं, भारत में शेयर बाजार में निवेश कैसे करें, अंग्रेजी बोलने के कौशल को कैसे सुधारें, YouTube चैनल कैसे बनाएं, ध्यान कैसे ठीक से करें, स्क्रैच से कोडिंग कैसे सीखें, हर महीने पैसे कैसे बचाएं, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं, प्राकृतिक रूप से चमकती त्वचा कैसे पाएं, YouTube वीडियो कैसे डाउनलोड करें, पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करें, गुस्से को तुरंत कैसे नियंत्रित करें, तनाव और चिंता को कैसे कम करें, ऑनलाइन बैंक खाता कैसे खोलें, फ्रीलांसिंग करियर कैसे शुरू करें, बिना जिम के फिट कैसे रहें, रील्स को वायरल कैसे करें, पेटीएम अकाउंट कैसे बनाएं, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करें, ऑनलाइन पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें, प्राकृतिक रूप से डार्क सर्कल कैसे हटाएं, भारत में छात्रवृत्ति कैसे प्राप्त करें, कम समय में अमीर कैसे बनें, घर पर डालगोना कॉफी कैसे बनाएं, डीयू में एडमिशन कैसे लें, आधार को पैन कार्ड से कैसे लिंक करें, इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाएं, घर पर मोबाइल फोन कैसे रिपेयर करें, भारत में जीएसटी के लिए पंजीकरण कैसे करें, वेबसाइट को मुफ्त कैसे बनाएं, एसएससी सीजीएल परीक्षा कैसे पास करें, वोटर आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, प्राकृतिक रूप से लंबाई कैसे बढ़ाएं, हिंदी में निबंध कैसे लिखें, मोबाइल नंबर के मालिक की जांच कैसे करें, पिंपल्स से जल्दी कैसे छुटकारा पाएं, घर पर योग कैसे करें, बॉलीवुड में अभिनेता कैसे बनें, ऑनलाइन ट्रेन टिकट कैसे बुक करें, हिंदी में चैटजीपीटी का उपयोग कैसे करें, यूपीआई से पैसे कैसे ट्रांसफर करें, इंस्टाग्राम अकाउंट को हमेशा के लिए कैसे डिलीट करें, मुफ्त में डिजिटल मार्केटिंग कैसे सीखें, भारत में छोटा व्यवसाय कैसे शुरू करें,