मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पाकिस्तान बोला- भारत कभी भी हमला कर सकता है; CM ने ASP को थप्पड़ मारना चाहा; 5 मिनट में देश-दुनिया की खबरें

नमस्कार, कल की बड़ी खबर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान की रही। उन्होंने कहा कि भारत पहलगाम आतंकी हमले के बाद कभी भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है। दूसरी खबर कर्नाटक CM सिद्धारमैया की है जिन्होंने ASP को थप्पड़ मारने की कोशिश की। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में.. ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... ???? कल की बड़ी खबरें... 1. पाकिस्तानी मंत्री बोले- भारत कभी भी हमला कर सकता है, पहलगाम हमले के दो और VIDEO सामने आए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कभी भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है। आसिफ ने कहा कि हमने अपनी सेना को मजबूत कर लिया है, क्योंकि अब हमला कभी भी हो सकता है। पाकिस्तान की सेना ने सरकार को संभावित भारतीय हमले के बारे में जानकारी दे दी है। मोदी और राजनाथ के बीच बैठक हुई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच पीएम आवास में 40 मिनट तक मीटिंग हुई। उधर, आतंकी हमले के दो और वीडियो सामने आए हैं। इसमें फायरिंग की आवाज सुनाई दे रही हैं। लोग बचने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। एक युवक गिरता दिख रहा है। पढ़ें पूरी खबर... 2. भारत और फ्रांस के बीच राफेल डील साइन: 63 हजार करोड़ रुपए में 26 राफेल मरीन मिलेंगे भारत और फ्रांस के बीच नई दिल्ली में 26 राफेल मरीन विमानों की डील साइन हो गई। डील के तहत भारत, फ्रांस से 22 सिंगल सीटर विमान और 4 डबल सीटर विमान खरीदेगा। ये डील करीब 63,000 करोड़ रुपए में हो रही है। हथियारों की खरीद के मामले में यह फ्रांस के साथ भारत की अब तक की सबसे बड़ी डील है। पहला फाइटर जेट 2028 में भारत पहुंचेगा: ये विमान परमाणु बम दागने की क्षमता से लैस होंगे। विमानों की डिलीवरी 2028-29 में शुरू होगी और 2031-32 तक सभी विमान भारत पहुंच जाएंगे। विमानों की खरीद को 23 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में मंजूरी मिली थी। पढ़ें पूरी खबर... 3. कांग्रेस ने कहा- पार्टी नेता पहलगाम हमले पर न बोलें: पार्टी लाइन से बाहर ना जाएं कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर पार्टी नेताओं के बयानों से किनारा किया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को कहा, 'पार्टी नेताओं के बयान उनकी निजी राय हैं। ये कांग्रेस पार्टी की लाइन नहीं है। मैं बिल्कुल स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि किसी ने इन नेताओं को ऐसा बोलने का अधिकार नहीं दिया है।' भाजपा बोली- विपक्षी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे: कांग्रेस की तरफ से कर्नाटक CM सिद्धारमैया, कांग्रेस नेता आरबी तिम्मापुर, विजय वडेट्टीवार, मणिशंकर अय्यर, तारिक हमीद कर्रा, सैफुद्दीन सोज और रॉबर्ट वाड्रा ने विवादित बयान दिए हैं। जिनका विरोध हो रहा है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्षी दल के कुछ लोग पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर... 4. क्रिकेटर आर अश्विन को पद्मश्री: हॉकी खिलाड़ी श्रीजेश को पद्म भूषण मिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में 2025 के लिए पद्म अवॉर्ड्स दिए। साल की पहली पद्म सेरेमनी में 71 हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया गया। जबकि बाकी हस्तियों को जल्द ही एक अलग समारोह में सम्मानित किया जाएगा। चर्चित नाम जिन्हें सम्मान मिला: कला के क्षेत्र में साउथ एक्टर अजीत और फिल्म डायरेक्टर शेखर कपूर को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। वहीं गजल गायक पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान दिया गया। क्रिकेटर आर अश्विन को पद्मश्री, हॉकी खिलाड़ी श्रीजेश को पद्म भूषण दिया गया। वहीं कुवैत की योग टीचर शेखा अली को भी चिकित्सा क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। पढ़ें पूरी खबर... 5. सिद्धारमैया ने ASP को थप्पड़ मारने की कोशिश की: विरोध प्रदर्शन से नाराज हुए थे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेलगावी में एक रैली के दौरान असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) को थप्पड़ मारने की कोशिश की। दरअसल, सिद्धरमैया जैसे ही भाषण देने के लिए उठे, भीड़ में मौजूद कुछ भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। इससे सिद्धारमैया नाराज हो गए। हाथ उठाया, फिर रुके: नाराज CM ने मंच से ही ASP से कहा- आप जो भी हैं, यहां आएं। जब ASP भरमनी मंच पर पहुंचे तो CM ने उनसे पूछा- आप क्या कर रहे थे। इसके बाद CM ने थप्पड़ मारने के लिए अपना हाथ उठा दिया। ASP भरमनी कुछ पीछे हटे तो सिद्धारमैया रुक गए। भाजपा और जनता दल सेक्युलर (JDS) ने इस घटना की निंदा की। पढ़ें पूरी खबर... 6. डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अश्लीलता मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त: कहा- ये गंभीर मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को ऑनलाइन अश्लील कंटेंट की स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने केंद्र सरकार और 9 OTT-सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। केंद्र सरकार से सख्त कदम उठाने को कहा: बेंच ने कहा कि याचिका एक गंभीर चिंता पैदा करती है। केंद्र को इस पर कुछ कदम उठाने की जरूरत है। यह मामला कार्यपालिका या विधायिका के अधिकार क्षेत्र में आता है। ऐसे भी हम पर आरोप हैं कि हम कार्यपालिका के अधिकार क्षेत्र में दखल देते हैं। फिर भी हम नोटिस जारी कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर... 7. IPL सेंचुरी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर बने सूर्यवंशी, राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हराया IPL 2025 के 47वें मैच में राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया। इस मैच में जीत के हीरो 14 साल के वैभव सूर्यवंशी रहे। राजस्थान से वैभव ने 101 रन की पारी खेली। वह IPL सेंचुरी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर बने। वैभव ने 35 गेंदों में शतक लगाया। मैच के हाईलाइट्स: राजस्थान रॉयल्स को IPL में लगातार 5 हार के बाद जीत मिली। टीम ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने बॉलिंग चुनी। गुजरात ने 4 विकेट खोकर 209 रन बनाए। राजस्थान ने 2 विकेट के नुकसा

Apr 29, 2025 - 05:28
 0  16
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पाकिस्तान बोला- भारत कभी भी हमला कर सकता है; CM ने ASP को थप्पड़ मारना चाहा; 5 मिनट में देश-दुनिया की खबरें
नमस्कार, कल की बड़ी खबर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान की रही। उन्होंने कहा कि भारत पहलगाम आतंकी हमले के बाद कभी भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है। दूसरी खबर कर्नाटक CM सिद्धारमैया की है जिन्होंने ASP को थप्पड़ मारने की कोशिश की। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में.. ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... ???? कल की बड़ी खबरें... 1. पाकिस्तानी मंत्री बोले- भारत कभी भी हमला कर सकता है, पहलगाम हमले के दो और VIDEO सामने आए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कभी भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है। आसिफ ने कहा कि हमने अपनी सेना को मजबूत कर लिया है, क्योंकि अब हमला कभी भी हो सकता है। पाकिस्तान की सेना ने सरकार को संभावित भारतीय हमले के बारे में जानकारी दे दी है। मोदी और राजनाथ के बीच बैठक हुई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच पीएम आवास में 40 मिनट तक मीटिंग हुई। उधर, आतंकी हमले के दो और वीडियो सामने आए हैं। इसमें फायरिंग की आवाज सुनाई दे रही हैं। लोग बचने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। एक युवक गिरता दिख रहा है। पढ़ें पूरी खबर... 2. भारत और फ्रांस के बीच राफेल डील साइन: 63 हजार करोड़ रुपए में 26 राफेल मरीन मिलेंगे भारत और फ्रांस के बीच नई दिल्ली में 26 राफेल मरीन विमानों की डील साइन हो गई। डील के तहत भारत, फ्रांस से 22 सिंगल सीटर विमान और 4 डबल सीटर विमान खरीदेगा। ये डील करीब 63,000 करोड़ रुपए में हो रही है। हथियारों की खरीद के मामले में यह फ्रांस के साथ भारत की अब तक की सबसे बड़ी डील है। पहला फाइटर जेट 2028 में भारत पहुंचेगा: ये विमान परमाणु बम दागने की क्षमता से लैस होंगे। विमानों की डिलीवरी 2028-29 में शुरू होगी और 2031-32 तक सभी विमान भारत पहुंच जाएंगे। विमानों की खरीद को 23 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में मंजूरी मिली थी। पढ़ें पूरी खबर... 3. कांग्रेस ने कहा- पार्टी नेता पहलगाम हमले पर न बोलें: पार्टी लाइन से बाहर ना जाएं कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर पार्टी नेताओं के बयानों से किनारा किया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को कहा, 'पार्टी नेताओं के बयान उनकी निजी राय हैं। ये कांग्रेस पार्टी की लाइन नहीं है। मैं बिल्कुल स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि किसी ने इन नेताओं को ऐसा बोलने का अधिकार नहीं दिया है।' भाजपा बोली- विपक्षी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे: कांग्रेस की तरफ से कर्नाटक CM सिद्धारमैया, कांग्रेस नेता आरबी तिम्मापुर, विजय वडेट्टीवार, मणिशंकर अय्यर, तारिक हमीद कर्रा, सैफुद्दीन सोज और रॉबर्ट वाड्रा ने विवादित बयान दिए हैं। जिनका विरोध हो रहा है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्षी दल के कुछ लोग पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर... 4. क्रिकेटर आर अश्विन को पद्मश्री: हॉकी खिलाड़ी श्रीजेश को पद्म भूषण मिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में 2025 के लिए पद्म अवॉर्ड्स दिए। साल की पहली पद्म सेरेमनी में 71 हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया गया। जबकि बाकी हस्तियों को जल्द ही एक अलग समारोह में सम्मानित किया जाएगा। चर्चित नाम जिन्हें सम्मान मिला: कला के क्षेत्र में साउथ एक्टर अजीत और फिल्म डायरेक्टर शेखर कपूर को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। वहीं गजल गायक पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान दिया गया। क्रिकेटर आर अश्विन को पद्मश्री, हॉकी खिलाड़ी श्रीजेश को पद्म भूषण दिया गया। वहीं कुवैत की योग टीचर शेखा अली को भी चिकित्सा क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। पढ़ें पूरी खबर... 5. सिद्धारमैया ने ASP को थप्पड़ मारने की कोशिश की: विरोध प्रदर्शन से नाराज हुए थे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेलगावी में एक रैली के दौरान असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) को थप्पड़ मारने की कोशिश की। दरअसल, सिद्धरमैया जैसे ही भाषण देने के लिए उठे, भीड़ में मौजूद कुछ भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। इससे सिद्धारमैया नाराज हो गए। हाथ उठाया, फिर रुके: नाराज CM ने मंच से ही ASP से कहा- आप जो भी हैं, यहां आएं। जब ASP भरमनी मंच पर पहुंचे तो CM ने उनसे पूछा- आप क्या कर रहे थे। इसके बाद CM ने थप्पड़ मारने के लिए अपना हाथ उठा दिया। ASP भरमनी कुछ पीछे हटे तो सिद्धारमैया रुक गए। भाजपा और जनता दल सेक्युलर (JDS) ने इस घटना की निंदा की। पढ़ें पूरी खबर... 6. डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अश्लीलता मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त: कहा- ये गंभीर मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को ऑनलाइन अश्लील कंटेंट की स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने केंद्र सरकार और 9 OTT-सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। केंद्र सरकार से सख्त कदम उठाने को कहा: बेंच ने कहा कि याचिका एक गंभीर चिंता पैदा करती है। केंद्र को इस पर कुछ कदम उठाने की जरूरत है। यह मामला कार्यपालिका या विधायिका के अधिकार क्षेत्र में आता है। ऐसे भी हम पर आरोप हैं कि हम कार्यपालिका के अधिकार क्षेत्र में दखल देते हैं। फिर भी हम नोटिस जारी कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर... 7. IPL सेंचुरी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर बने सूर्यवंशी, राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हराया IPL 2025 के 47वें मैच में राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया। इस मैच में जीत के हीरो 14 साल के वैभव सूर्यवंशी रहे। राजस्थान से वैभव ने 101 रन की पारी खेली। वह IPL सेंचुरी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर बने। वैभव ने 35 गेंदों में शतक लगाया। मैच के हाईलाइट्स: राजस्थान रॉयल्स को IPL में लगातार 5 हार के बाद जीत मिली। टीम ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने बॉलिंग चुनी। गुजरात ने 4 विकेट खोकर 209 रन बनाए। राजस्थान ने 2 विकेट के नुकसान पर 16वें ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर... ???? आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… ????️ बयान जो चर्चा में है... ???? खबर हटके... 19 मिमी आंख बाहर निकालने का वर्ल्ड रिकॉर्ड साउथ अमेरिका के उरुग्वे के विलियम्स मार्टिन सांचेज लोपेज ने आंखें 19 मिमी (0.74 इंच) तक बाहर निकालने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस प्रोसेस को ‘प्रोट्रूजन’ कहते हैं, जिसमें व्यक्ति अपनी आंखों की मसल्स को ढीला करके उन्हें सेफ्ली बाहर निकाल सकते हैं। डॉक्टर्स ने उनकी आंखों का मेजरमेंट लिया और इस रिकॉर्ड को मान्यता दी। ???? फोटो जो खुद में खबर है ???? भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… ???? करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास ???? बाजार का हाल ????️ मौसम का मिजाज कर्क राशि के लोगों को अचानक फायदा मिलने की संभावना है। कन्या राशि वालों के रुके काम निपट जाएंगे। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| इन सभी विषये के आप ब्लॉग समाचार पढ़े भारत में ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, 2025 में ब्लॉग कैसे शुरू करें, घर पर तेजी से वजन कैसे कम करें, फोन पर रिज्यूमे कैसे बनाएं, आसानी से सरकारी नौकरी कैसे पाएं, घर पर बिरयानी कैसे पकाएं, भारत में शेयर बाजार में निवेश कैसे करें, अंग्रेजी बोलने के कौशल को कैसे सुधारें, YouTube चैनल कैसे बनाएं, ध्यान कैसे ठीक से करें, स्क्रैच से कोडिंग कैसे सीखें, हर महीने पैसे कैसे बचाएं, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं, प्राकृतिक रूप से चमकती त्वचा कैसे पाएं, YouTube वीडियो कैसे डाउनलोड करें, पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करें, गुस्से को तुरंत कैसे नियंत्रित करें, तनाव और चिंता को कैसे कम करें, ऑनलाइन बैंक खाता कैसे खोलें, फ्रीलांसिंग करियर कैसे शुरू करें, बिना जिम के फिट कैसे रहें, रील्स को वायरल कैसे करें, पेटीएम अकाउंट कैसे बनाएं, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करें, ऑनलाइन पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें, प्राकृतिक रूप से डार्क सर्कल कैसे हटाएं, भारत में छात्रवृत्ति कैसे प्राप्त करें, कम समय में अमीर कैसे बनें, घर पर डालगोना कॉफी कैसे बनाएं, डीयू में एडमिशन कैसे लें, आधार को पैन कार्ड से कैसे लिंक करें, इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाएं, घर पर मोबाइल फोन कैसे रिपेयर करें, भारत में जीएसटी के लिए पंजीकरण कैसे करें, वेबसाइट को मुफ्त कैसे बनाएं, एसएससी सीजीएल परीक्षा कैसे पास करें, वोटर आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, प्राकृतिक रूप से लंबाई कैसे बढ़ाएं, हिंदी में निबंध कैसे लिखें, मोबाइल नंबर के मालिक की जांच कैसे करें, पिंपल्स से जल्दी कैसे छुटकारा पाएं, घर पर योग कैसे करें, बॉलीवुड में अभिनेता कैसे बनें, ऑनलाइन ट्रेन टिकट कैसे बुक करें, हिंदी में चैटजीपीटी का उपयोग कैसे करें, यूपीआई से पैसे कैसे ट्रांसफर करें, इंस्टाग्राम अकाउंट को हमेशा के लिए कैसे डिलीट करें, मुफ्त में डिजिटल मार्केटिंग कैसे सीखें, भारत में छोटा व्यवसाय कैसे शुरू करें,