मैं व्हीलचेयर पर भी... धोनी ने बताया अपना रिटायरमेंट प्लान, CSK के फैंस सुनकर गदगद हो जाएंगे

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के पहले डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टक्कर होगी। इस मुकाबले से पहले दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में बात की। धोनी ने बताया कि वह व्हीलचेयर पर रहेंगे तब भी सीएसके उन्हें बुला लेगी।

Mar 23, 2025 - 14:19
 0  13
मैं व्हीलचेयर पर भी... धोनी ने बताया अपना रिटायरमेंट प्लान, CSK के फैंस सुनकर गदगद हो जाएंगे
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में एक बार फिर दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी धूम मचाने के लिए तैयार हैं। धोनी आईपीएल के 18वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर मैदान पर उतरेंगे। इससे पहले वह सीएसके की कप्तानी करते हुए इस टीम को पांच बार खिताबी जीत दिला चुके हैं। धोनी की उम्र अब 43 साल हो चुकी है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि उनका यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है।हालांकि, जियोहॉटस्टार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने सीएसके लिए अपने रिटायरमेंट प्लान पर खुलकर बात की। धोनी का मानना है कि मैं जब तक चाहूं सीएसके के लिए खेल सकता हूं। ये मेरी ही फ्रेंचाइजी है। धोनी ने कहा, 'मैं अगर व्हीलचेयर पर भी रहूंगा तो सीएसके मुझे खींच कर ले जाएगी। मैं जब तक इस टीम के लिए चाहूं खेल सकता हूं। ये मेरी टीम है।'चेन्नई की पहली टक्कर मुंबई इंडियंस के साथआईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा। आईपीएल में सीएसके और मुंबई के बीच मैच को एल क्लासिको के नाम से भी जानी जाती है। सीएसके के साथ-साथ मुंबई इंडियंस भी आईपीएल में पांच बार की चैंपियन टीम है। ऐसे में 18वें सीजन में भी दोनों टीमों के बीच की धमाकेदार होने की उम्मीद है।एमएस धोनी का आईपीएल करियरमहेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स से अपनी शुरुआत की थी। हालांकि, बीच में दो सीजन के लिए वह राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए भी खेले। वहीं उनके करियर की बात करें तो वह अब तक कुल 264 मैच खेले हैं। इस मुकाबलों में उनके नाम 5243 रन दर्ज है। धोनी ने आईपीएल में 137.53 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। अपने करियर में उन्होंने कुल 24 बार अर्धशतकीय पारी खेली।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

@Dheeraj kashyap युवा पत्रकार- विचार और कार्य से आने वाले समय में अपनी मेहनत के प्रति लगन से समाज को बेहतर बना सकते हैं। जरूरत है कि वे अपनी ऊर्जा, साहस और ईमानदारी से र्काय के प्रति सही दिशा में उपयोग करें , Bachelor of Journalism And Mass Communication - Tilak School of Journalism and Mass Communication CCSU meerut / Master of Journalism and Mass Communication - Uttar Pradesh Rajarshi Tandon Open University पत्रकारिता- प्रेरणा मीडिया संस्थान नोएडा 2018 से केशव संवाद पत्रिका, प्रेरणा मीडिया, प्रेरणा विचार पत्रिका,