मैं चुनाव लड़ सकती हूं... सुशील मोदी की पत्नी जेसी जॉर्ज की चाहत पर क्या फैसला करेगी बिहार बीजेपी?

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की पत्नी जेसी जॉर्ज मोदी ने राजनीति में सक्रिय होने का संकेत दिया है। सुशील मोदी की पहली पुण्यतिथि पर उन्होंने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। जेसी जॉर्ज मोदी ने कहा कि पार्टी का फैसला सर्वोपरि होगा। इसके साथ ही बिहार भाजपा में राजनीतिक विरासत को लेकर चर्चा तेज है।

May 14, 2025 - 07:09
 0  10
मैं चुनाव लड़ सकती हूं... सुशील मोदी की पत्नी जेसी जॉर्ज की चाहत पर क्या फैसला करेगी बिहार बीजेपी?
पटना: की राजनीति में नया मोड़ आ सकता है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की पत्नी ने ने राजनीति में आने की इच्छा जताई हैं। मोदी ने सार्वजनिक रूप से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी चाहे तो वो लड़ सकती हैं। बिहार भाजपा में सुशील मोदी की राजनीतिक विरासत को लेकर चर्चा चल रही है। ऐसे में जेसी जॉर्ज मोदी का नाम सबसे आगे है। पार्टी अब ये तय कर रही है कि सुशील मोदी की राजनीतिक विरासत को कौन आगे बढ़ाएगा?

चुनाव लड़ने की सुशील मोदी की पत्नी की इच्छा

दरअसल, सुशील कुमार मोदी की पहली पुण्यतिथि पर पटना के रविंद्र भवन में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उनकी पत्नी जेसी जॉर्ज मोदी ने भावुक होकर अपने जीवनसाथी सुशील मोदी को याद किया। उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की इच्छा जताई। जेसी जॉर्ज मोदी ने कहा, 'मैं चुनाव लड़ सकती हूं, लेकिन फैसला पार्टी को लेना है।'

हाल ही में प्रोफेसर के पद से हुई हैं रिटायर

प्रोफेसर के पद से रिटायर हो चुकीं जेसी जॉर्ज मोदी ने आगे कहा, 'यदि पार्टी चाहे तो वह बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने को तैयार हैं। मैं चुनाव लड़ सकती हूं, लेकिन यह फैसला भारतीय जनता पार्टी को करना है। पार्टी जो तय करेगी, मैं उसका सम्मान करूंगी।' जेसी जॉर्ज मोदी को 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया जा सकता है। इस बात का फैसला पार्टी के बड़े नेता करेंगे। सभी की निगाहें इस फैसले पर टिकी हुई हैं।

बिहार में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव

बिहार में विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर में होने की संभावना है। बिहार भाजपा में इन दिनों राजनीतिक विरासत को लेकर बातें हो रही हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा सुशील कुमार मोदी के परिवार से किसी एक को टिकट देने पर विचार कर रही है। ऐसे में जेसी जॉर्ज मोदी का नाम सबसे आगे चल रहा है। बिहार की राजनीति में सुशील मोदी एक प्रभावशाली नेता थे। उनके निधन के बाद पार्टी यह तय कर रही है कि उनकी राजनीतिक विरासत को कौन संभालेगा?

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।