मालवा – संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न

आगर मालवा/सोयत कला। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में कृषि उपज मंडी सोयत कला में सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ। क्षेत्र के किसानों, समाज जनों एवं विभिन्न संगठनों के सहयोग से 11 आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार […] The post मालवा – संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न appeared first on VSK Bharat.

Feb 21, 2026 - 22:00
 0
मालवा – संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न

आगर मालवा/सोयत कला। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में कृषि उपज मंडी सोयत कला में सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ। क्षेत्र के किसानों, समाज जनों एवं विभिन्न संगठनों के सहयोग से 11 आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया।

समारोह की शुरुआत बालाजी मंदिर से हुई, जहां से दूल्हों की बारात बैलगाड़ियों के माध्यम से पारंपरिक अंदाज में निकाली गई। ढोल, बैंड-बाजों और मंगल गीतों की मधुर धुनों के बीच सजी-धजी बारात से पूरा नगर उत्सव में सराबोर नजर आया।

महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मंगल गीत गाती हुई चल रही थीं, युवा एवं बच्चे विभिन्न सांस्कृतिक गीतों पर नृत्य कर रहे थे। नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया।

कृषि उपज मंडी प्रांगण में विशाल पंडाल सजाया गया था। हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे। वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के बीच 11 जोड़ों ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया।

अखिल भारतीय से ग्राम स्तर तक का संगम

इस अवसर पर अखिल भारतीय स्तर से लेकर प्रांत, जिला, तहसील एवं ग्राम स्तर तक के पदाधिकारी उपस्थित रहे। विभिन्न सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, राजनीतिक दलों एवं पत्रकार बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाया।

कार्यक्रम के सूत्रधार अखिल भारतीय अधिकारी राजेंद्र पालीवाल ने आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा, विवाह योग्य जोड़ों की जानकारी एवं सामाजिक सहयोग की विस्तृत जानकारी मंच से प्रस्तुत की। यह आयोजन समाज के सामूहिक प्रयास और सेवा भावना का परिणाम है।

अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश जी कुलकर्णी ने कहा कि “जब तक सीमा पर जवान और खेत पर किसान डटा है, तब तक देश को कोई खतरा नहीं हो सकता।” उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को समाज में समरसता और सहयोग की भावना बढ़ाने वाला बताया तथा क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं को कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया।

क्षेत्र संगठन मंत्री महेश जी चौधरी ने नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि समाज की उन्नति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सामाजिक समरसता को मजबूत करने हेतु ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।

संत हरी नारायण जी वैष्णव (खिलचीपुर) ने नवविवाहित कन्याओं को नए जीवन की जिम्मेदारियों का बोध कराते हुए उन्हें स्नेह, सेवा और संस्कारों के साथ गृहस्थ जीवन व्यतीत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले सभी व्यक्तियों के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं तथा सभी संगठनों से समाजहित में ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का आह्वान किया।

किसानों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के सामूहिक सहयोग से संपन्न यह सामूहिक विवाह सम्मेलन न केवल जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बना, बल्कि समाज में भाईचारे, संस्कार और सहयोग की भावना को भी सशक्त करने वाला सिद्ध हुआ।

The post मालवा – संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।