भारत के अंतःसत्त्व फीनिक्स पक्षी के समान – सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी

मुंबई, 15 अगस्त। आज, रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी के प्रकृति-समृद्ध परिसर में भारतीय स्वतंत्रता दिवस हर्ष, उत्साह के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने ध्वजारोहण किया। प्रबोधिनी के उपाध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे भी इस शुभ अवसर पर उपस्थित रहे। पावन अवसर पर उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन करते हुए, दत्तात्रेय जी […] The post भारत के अंतःसत्त्व फीनिक्स पक्षी के समान – सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी appeared first on VSK Bharat.

Aug 19, 2025 - 11:19
 0
भारत के अंतःसत्त्व फीनिक्स पक्षी के समान – सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी

मुंबई, 15 अगस्त।

आज, रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी के प्रकृति-समृद्ध परिसर में भारतीय स्वतंत्रता दिवस हर्ष, उत्साह के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने ध्वजारोहण किया। प्रबोधिनी के उपाध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे भी इस शुभ अवसर पर उपस्थित रहे।

पावन अवसर पर उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन करते हुए, दत्तात्रेय जी ने देश की स्वतंत्रता के लिए त्याग और बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का समरण किया। उन्होंने सैन्यकर्मियों सहित सभी अर्धसैनिक बलों के जवानों के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की, जो आज भारत की बाह्य और आंतरिक सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं। वीर, पराक्रमी सैनिकों के कारण ही देश की सीमाएँ अक्षुण्ण हैं। प्राचीन काल से ही, भारतीय राष्ट्र में किसी भी संकट को पार करने और फिर से उठ खड़े होने, प्रगति करने और बेहतर बनने की अंगभूत क्षमता रही है। सरकार्यवाह जी ने कहा कि भारत के अंतःसत्त्व फीनिक्स पक्षी के समान है।

प्रबोधिनी के उपाध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर प्रबोधिनी के कोषाध्यक्ष नीलेश गोसावी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रकाश आवडे भी उपस्थित रहे।

रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का ‘वैश्विक आउटरीच कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने आए विश्व भर के स्वयंसेवकों और पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के पश्चात, वैश्विक आउटरीच कार्यक्रम में शामिल होने आए स्वयंसेवकों और प्रबोधिनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारत माता की अर्चना कर कार्यक्रम का समापन किया।

The post भारत के अंतःसत्त्व फीनिक्स पक्षी के समान – सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।