देश में कहां कुत्तों के काटने के मामले ज्यादा, अब तक कितनी मौतें हुईं? सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शुरू हुई चर्चा

Dog Bites and Rabies Death in India: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR के आवारा कुत्तों को हटाकर शेल्टर होम भेजने का आदेश दिया है. यह आदेश रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन्स (RWAs) के लिए राहत पहुंचाने वाला है. वहीं, जानवरों के हक में आवाज उठाने वालों ने इसे गलत कदम बताया है. इस बीच जानिए देश में कुत्तों के काटने और रैबीज से होने वाले मौत के आंकड़े कितने है? किस राज्य में कुत्तों का कितना आतंक है?

Aug 13, 2025 - 19:52
 0
देश में कहां कुत्तों के काटने के मामले ज्यादा, अब तक कितनी मौतें हुईं? सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शुरू हुई चर्चा
देश में कहां कुत्तों के काटने के मामले ज्यादा, अब तक कितनी मौतें हुईं? सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शुरू हुई चर्चा

पिछले साल यानी साल 2024 में कुत्ते के काटने के 37 लाख से अधिक मामले सामने आए. 2023 में यह आंकड़ा 30.5 लाख था. आए दिन सोसायटी में कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं के बीच सुप्रीम कोर्ट का नया आदेश आया है. कोर्ट का कहना है कि दिल्ली-NCR के इलाकों से आवारा कुत्तों को हटाकर शेल्टर होम भेजा जाए. सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश लोगों के बीच बहस का विषय बन गया है.

कोर्ट का फैसला रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन्स (RWAs) के लिए राहत पहुंचाने वाला है. वहीं, जानवरों के हक में आवाज उठाने वालों ने इसे गलत कदम बताया है. इसके पीछे उनके अपने तर्क हैं. लेकिन सवाल है कि आखिर देश में कुत्तों के काटने और उसके कारण रैबीज से होने वाले मौत के आंकड़े कितने है? किस राज्य में कुत्तों का कितना आतंक है? आइए इसे आंकड़ों से समझते हैं.

देश में कुत्तों का कितना आतंक?

आंकड़ों में पूरे हालात को समझेंगे तो पाएंगे कि देशभर के लोग कैसे कुत्तों के आतंक से डरे हुए हैं. साल 2018 में देशभर में कुत्तों के काटने के 75.7 लाख मामले सामने आए. कोविड के दौर में इसमें गिरावट हुई और 2020 में 47.6 लाख और 2021 में 32.4 लाख मामले आए. लेकिन 2023 से ऐसे मामलों का ग्राफ फिर बढ़ना शुरू हुआ. इस साल 30.5 लाख मामले सामने आए और 2024 में यह बढ़कर 37.2 लाख पहुंच गया.

Dog Bites Cases From 2018 To 2024

आंकड़े बताते हैं कि कुत्तों के काटने से रैबीज के कारण होने वाली मौतों का ग्राफ बढ़ा है. 2022 में इससे 21 मौतें हुई थीं, लेकिन 2023 में आंकड़ा बढ़कर 50 पर पहुंच गया. वहीं, 2024 में इससे 54 लोगों ने दम तोड़ा.

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले

देशभर में ऐसे मामलों का रिकॉर्ड देखेंगे तो पाएंगे कि महाराष्ट्र कुत्तों के काटने के मामले में सबसे ज्यादा अव्वल है. साल 2025 के पहले महीने या जनवरी के आंकड़े चौंकाते हैं. आंकड़े कहते हैं, जनवरी में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 56,538 हजार मामले सामने आए. 53,942 मामलों के साथ दूसरे पायदान पर गुजरात और 48,931 केसेज के साथ तमिलनाडु था. वहीं, कर्नाटक में 39,500 मामले और बिहार में 34,000 केस सामने आए.

Dog Bites Rabies Death In Last Three Years

सरकार क्या कर रही?

सरकार ने ऐसे मामलों से होने वाली मौतों को रोकने के लिए कई तरह की पहल की. साल 2020-21 से, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निःशुल्क दवा की शुरुआत की गई. रैबीज को रोकने के लिए एंटी-रैबीज वैक्सीन (एआरवी) और रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन (आरआईजी) की खरीद के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की फंडिंग की. सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज और एंटी-रैबीज क्लीनिक्स में ये मुफ्त में उपलब्ध हैं.

पिछले पांच सालें राज्यों को दी जाने वाली एंटी-रेबीज वैक्सीन की खुराक की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है. 2020-21 में 25.56 लाख डोज स्वीकृत हुईं. 2021-22 में यह संख्या बढ़कर 41.76 लाख हुई. वहीं, 2022-23 में, यह संख्या घटकर 18.44 लाख है. 2023-24 में यह संख्या फिर से बढ़ी. इस साल 64.55 लाख डोज अप्रूव हुईं वहीं. 2024-25 में अब तक सबसे ज्यादा 80.19 लाख खुराक आवंटित की गईं.

किस राज्य में कितने मामले?

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश 2022

(जनवरी-दिसंबर)

2023

(जनवरी-दिसंबर)

2024

(जनवरी-दिसंबर)

2025

(जनवरी)

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 345 528 455 52
आंध्र प्रदेश 192360 212146 245174 23180
अरुणाचल प्रदेश 2501 4409 6388 714
असम 39919 94945 166232 20900
बिहार 141926 241827 263930 34442
चंडीगढ़ 5365 11782 8644 754
छत्तीसगढ 21365 29221 38268 5159
दिल्ली 6691 17874 25210 3196
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 4169 5921 7926 620
गोवा 8057 11904 17236 1789
गुजरात 169363 278537 392837 53942
हरियाणा 35837 42690 60417 7787
हिमाचल प्रदेश 15935 21096 22909 2135
जम्मू और कश्मीर 22110 34664 51027 4824
झारखंड 9539 31251 43874 5344
कर्नाटक 163356 232715 361494 39437
केरल 4000 71606 115046 11649
लद्दाख 2165 2569 4078 373
लक्षद्वीप 0 0 0 0
मध्य प्रदेश 66018 113499 142948 16710
महाराष्ट्र 393020 472790 485345 56538
मणिपुर 4450 2964 9257 798
मेघालय 5302 9611 17784 2466
मिजोरम 891 1141 1873 179
नगालैंड 452 600 714 85
ओडिशा 65396 92848 166792 24478
पुडुचेरी 11937 13006 12148 894
पंजाब 15519 18680 22912 2164
राजस्थान 88029 103533 140543 15062
सिक्किम 3845 6636 8601 840
तमिलनाडु 364435 441796 480427 48931
तेलंगाना 92924 119014 121997 10424
त्रिपुरा 3051 6510 9641 1266
उत्तराखंड 15649 25623 23091 1790
उत्तर प्रदेश 191361 229921 164009 20478
पश्चिम बंगाल 22627 48664 76486 10264
कुल 21,89,909 30,52,521 37,15,713 4,29,664

* डेटा स्रोत आईडीएसपी/आईएचआईपी 27-2-2025 तक

Dog Bites (1)

रैबीज से कहां-कितनी मौतें?

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश 2022
(जनवरी-दिसंबर)
2023
(जनवरी-दिसंबर)
2024
(जनवरी-दिसंबर)
2025
(जनवरी)
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 0 0 0 0
आंध्र प्रदेश 3 0 1 0
अरुणाचल प्रदेश 0 0 1 0
असम 0 3 1 1
बिहार 1 3 2 0
चंडीगढ़ 1 0 0 0
छत्तीसगढ 0 1 0 0
दिल्ली 0 0 0 0
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 0 0 0 0
गोवा 0 0 0 0
गुजरात 0 3 1 0
हरयाणा 0 0 0 0
हिमाचल प्रदेश 1 1 3 0
जम्मू और कश्मीर 0 0 0 0
झारखंड 0 1 1 0
कर्नाटक 3 4 5 0
केरल 0 1 3 0
लद्दाख 0 0 0 0
लक्षद्वीप 0 0 0 0
मध्य प्रदेश 1 2 6 0
महाराष्ट्र 7 14 14 0
मणिपुर 1 3 2 0
मेघालय 0 1 4 0
मिजोरम 0 0 0 0
नगालैंड 0 0 0 0
ओडिशा 0 1 0 0
पुडुचेरी 0 0 0 0
पंजाब 1 0 0 0
राजस्थान 0 3 0 0
सिक्किम 0 0 0 0
तमिलनाडु 2 5 2 0
तेलंगाना 0 0 0 0
त्रिपुरा 0 1 1 0
उत्तराखंड 0 0 0 0
उत्तर प्रदेश 0 3 6 0
पश्चिम बंगाल 0 0 1 0
कुल 21 50 54 1

* डेटा स्रोत आईडीएसपी/आईएचआईपी 27-2-2025 तक

यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष की दुनिया में भी भारत ने पाकिस्तान को कैसे पीछे छोड़ा?

सह सम्पादक भारतीय न्यूज़ भारतीय न्यूज़, ताजा खबरें, इंडिया न्यूज़, हिंदी समाचार, आज की खबर, राजनीति, खेल, मनोरंजन, देश दुनिया की खबरें news letter हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, Associate Editor, Bharatiya News , विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें। Bharatiya News पर पढ़ें भारत और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर विश्वसनीय समाचार