संघ का स्वयंसेवकों से शताब्दी विस्तारक के रूप में एक वर्ष देने का आह्वान

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, गांवों में जाकर नियमित शाखा लगाएं, संघ के विस्तार से देश का कोई स्थान शेष न रह जाए

Jun 16, 2024 - 12:07
Jun 16, 2024 - 14:05
 0
संघ का स्वयंसेवकों से शताब्दी विस्तारक के रूप में एक वर्ष देने का आह्वान

संघ का स्वयंसेवकों से शताब्दी विस्तारक के रूप में एक वर्ष देने का आह्वान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों से शताब्दी विस्तारक के रूप में एक वर्ष देने का आह्वान किया है। कहा है कि संगठन के शताब्दी वर्ष के उद्देश्यों को पूरा करने व व्यापक विस्तार के लिए क्षेत्र में निकलें और गांव-गांव में संघ की उपस्थिति सुनिश्चित करें। संघ प्रमुख ने शनिवार को गोरखपुर में आयोजित कार्यकर्ता विकास वर्ग में अपने बौद्धिक के दौरान ये बातें कहीं।

Image

शताब्दी विस्तारकों के कार्य और कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें गांवों में जाकर नियमित शाखा लगानी होगी। शाखा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करना होगा। स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ाने पर जोर देना होगा। उसमें शामिल लोगों को संघ के राष्ट्र व समाज उत्थान के पवित्र उद्देश्य की जानकारी देनी होगी, ताकि लोग संगठन से स्वयं को जोड़कर गौरवान्वित महसूस करें। शताब्दी विस्तारकों को वर्षभर इस लक्ष्य के साथ कार्य करना होगा कि शताब्दी वर्ष 2025 तक संघ के विस्तार से देश का कोई स्थान शेष न रह जाए।

Image

उन्होंने कार्यकर्ता विकास वर्ग में शामिल काशी, अवध, कानपुर और गोरक्ष प्रांत के स्वयंसेवक प्रशिक्षुओं से अपना वर्षभर का समय संघ के लिए समर्पित करने की अपील की संघ प्रमुख ने अपने बौद्धिक के दौरान प्रशिक्षुओं को एक नागरिक के तौर पर कर्तव्यबोध कराया। कहा कि हम हमेशा राष्ट्र से अपने अधिकारों की बात करते हैं, लेकिन हमारा राष्ट्र के प्रति कुछ कर्तव्य भी है, इसे भूल जाते हैं।

पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण आदि ऐसे विषय हैं, जो हमारे कर्तव्य हैं। अपने इन कर्तव्यों का पालन कर हम राष्ट्र व समाज की उन्नति में अपना योगदान सुनिश्चित कर सकते हैं। समाज में तेजी से फैल रहे भेदभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक बड़ी समस्या है, जो समाज व राष्ट्र में विभेद की भावना को हवा दे रही है। इसे रोकने के लिए हमें आगे आना होगा। इसके लिए समय-समय पर समूह मिलन और सहभोज का आयोजन करना होगा।

समाज को जोड़ने का प्रयास करते रहना होगा। संघ की शाखाओं में बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग को आमंत्रित करना होगा और संगठन के माध्यम से सामाजिक एकता को बनाए रखने का संदेश देना होगा।

गोरखपुर में हैं CM योगी और मोहन भागवत, कल तीन बार टली मुलाकात.... क्या आज होगी मीटिंग?
लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद आज पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्य.

AGUSTYA ARORA पत्रकार, लेखक, प्रोड्यूसर और भारतीय न्यूज़ के सहारनपुर जिला प्रभारी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से पत्रकारिता में स्नातक. सामाजिक एवं राजनीतिक, शिक्षा जैसे विषयों में रुचि.