सहपाठियों के साहस से रुका 13 वर्षीय किशोरी का विवाह

Mar 31, 2024 - 22:05
Mar 31, 2024 - 22:12
 0  4
सहपाठियों के साहस से रुका 13 वर्षीय किशोरी का विवाह

सहपाठियों के साहस से रुका 13 वर्षीय किशोरी का विवाह

UP NOIDA: पहले बड़ी बहन से तय थी शादी, बारात लेकर आया था बुआ का लड़का, एक दिन पहले बहन के गायब होने पर छोटी को निकाह के लिए किया था तैयार 

बाल विवाह कराना कानून अपराध है। 5 मार्च को किशोरी का विवाह होने से रुकवाया गया था। दोनों परिवारों को चेतावनी दी गई थी कि वह नाबालिगों की शादी न कराएं। यदि वह शादी कराते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

 अतुल सोनी, जिला प्रोबेशन अधिकारी

बिसरख से मामले की रिपोर्ट मांगी है। उसके आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 - राहुल पंवार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

13 वर्षीय किशोरी विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ती है

UP News: क्‍लासमेट्स के साहस से रुका 13 साल की लड़की का विवाह, पहले बड़ी  बहन की तय हुई थी शादी - UP News 13 year old girl marriage stopped due to

कोतवाली सेक्टर-126 क्षेत्र के गांव रायपुर स्थित कंपोजिट स्कूल की आठवीं की छात्राओं के साहस व सूझबूझ से नाबालिग छात्रा का जीवन बर्बाद होने से बचा गया। स्वजन 13 वर्षीय बच्ची की इच्छा के विरुद्ध उसकी शादी करा रहे थे। जब उसकी सहपाठियों को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने शिक्षिकाओं के सहयोग से शादी रुकवा दी। छात्रा अब पूर्व की भांति स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही है।


क्षेत्र के गांव बख्तावरपुर में जिला बहराइच का एक परिवार रहता है। परिवार के मुखिया गांव में ही जूस की दुकान करते हैं। उनकी छह पुत्रियां और दो पुत्र हैं। तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है। दोनों पुत्र जूस की दुकान पर उनकी मदद करते हैं। चौथी पुत्री की शादी उसके बुआ के लड़के के साथ तय हुई थी। शादी की तिथि 5 मार्च निर्धारित हुई। जिला बहराइच से बारात आने के लिए तैयार थी। इसी बीच 4 मार्च को युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।

युवती के माता-पिता और परिवार के लोग खोजबीन करने में डूब गए। यह बात दूल्हा पक्ष को भी पता चली। दूल्हा पक्ष की ओर से उनकी छोटी 13 वर्षीय पुत्री से शादी करने का दबाव बनाया जाने लगा। मजबूरीवश युवती का पिता नाबालिग बेटी की शादी करने को तैयार हो गया। 13 वर्षीय किशोरी कंपोजिट विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ती है।

पांच मार्च को जब उसकी सहपाठी उसे लेने उसके घर पहुंचीं तो पता चला कि उसके हाथों पर मेहंदी लगी थी। पूछने पर पता चला कि जिस युवक से उसकी बहन की शादी होने वाली थी, उसी युवक से उसकी शादी की जा रही है। यह बात सहपाठियों ने स्कूल में शिक्षिका मीनाक्षी को बताई। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर काल की।

चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने पुलिस की मदद से पहुंचकर शादी को रुकवाया। साथ ही दोनों पक्षों से लिखित में लिया कि यदि उन्होंने नाबालिक लड़का या लड़की की शादी की तो कार्रवाई की जाएगी। कुछ दिन बाद बड़ी बहन लौट आई और उसी लड़के के साथ उसकी शादी करा दी गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सम्पादक देश विदेश भर में लाखों भारतीयों और भारतीय प्रवासियों लोगो तक पहुंचने के लिए भारत का प्रमुख हिंदी अंग्रेजी ऑनलाइन समाचार पोर्टल है जो अपने देश के संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं। https://bharatiya.news/ आपको अपनी आवाज उठाने की आजादी देता है आप यहां सीधे ईमेल के जरिए लॉग इन करके अपने लेख लिख समाचार दे सकते हैं. अगर आप अपनी किसी विषय पर खबर देना चाहते हें तो E-mail कर सकते हें newsbhartiy@gmail.com