पूर्व जज एएम खानविलकर ने ली लोकपाल अध्यक्ष पद की शपथ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में खानविलकर को लोकपाल अध्यक्ष पद की शपथ

पूर्व जज एएम खानविलकर ने ली लोकपाल अध्यक्ष पद की शपथ

पूर्व जज एएम खानविलकर ने ली लोकपाल अध्यक्ष पद की शपथ 

  • सुप्रीम कोर्ट के के पूर्व न्यायाधीश एएम खानविलकर
    ने लोकपाल के रूप में रविवार को शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ खानविलकर।
  • द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शपथ दिलाई

उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश खानविलकर ने लोकपाल अध्यक्ष के रूप में शपथ  ली

 सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एएम खानविलकर ने रविवार को लोकपाल अध्यक्ष पद की शपथ ली। यह पद 27 मई 2022 को पिनाकी चंद्र घोष की सेवानिवृत्ति के बाद से रिक्त था। जस्टिस (सेवानिवृत्त) खानविलकर (66) ने 13 मई 2016 से 29 जुलाई 2022 तक शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में काम किया।

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एएम खानविलकर ने लोकपाल अध्यक्ष के रूप में  शपथ ली - वनइंडिया न्यूज

 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में खानविलकर को लोकपाल अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। गत माह फरवरी के अंतिम सप्ताह में सेवानिवृत्त न्यायाधीश को लोकपाल अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पुणे में जन्मे खानविलकर हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी रहे। जस्टिस (सेवानिवृत्त) खानविलकर महत्वपूर्ण फैसले देने वाली शीर्ष अदालत की कई संवैधानिक पीठों का हिस्सा रहे। वह केंद्र की प्रमुख योजना 'आधार' को संवैधानिक रूप से वैध घोषित करने वाली संवैधानिक पीठ में थे। हालांकि पीठ ने इसके कुछ प्रविधानों को रद कर दिया था। वह शीर्ष अदालत के उस फैसले का भी हिस्सा थे, जिसने 2022 के दंगों के मामले में तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी और 63 अन्य को विशेष जांच दल (एसआइटी) द्वारा क्लीन चिट दिए जाने के फैसले को बरकरार रखा था।