रक्षा उत्पादन का रोडमैप बनाएंगे भारत व फ्रांस

  सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति मुर्मु को दी गई सलामी

Feb 1, 2024 - 20:29
Feb 1, 2024 - 21:19
 0  7
रक्षा उत्पादन का रोडमैप बनाएंगे भारत व फ्रांस

रक्षा उत्पादन का रोडमैप बनाएंगे भारत व फ्रांस

मोदी-मैक्रों के बीच रक्षा क्षेत्र में इंडस्ट्री लगाने पर बनी सहमति, रोबोटिक्स-साइबर डिफेंस पर खास ध्यान सैन्य शक्ति के साथ दिखी भारत की नारी शक्ति

  • 3-      75वें गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक वैभव की छटा से भी कर्तव्य पथ गुलजार
  • 4-      सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति मुर्मु को दी गई सलामी
  •  
  • 5-      परेड में पहली बार तीनों सेनाओं का संयुक्त महिला सैनिकों का दल भी था
  • 6-      मुख्य अतिथि फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी संग उठाया परेड का लुत्फ

नई दिल्ली: यह तो पहले से ही स्पष्ट था कि भारत और फ्रांस अपनी रणनीतिक साझेदारी को नए चरण में ले जाने की तैयारी में है। पीएम नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच गुरुवार को हुई द्विपक्षीय वार्ता में इसकी पुष्टि भी हो गई। फ्रांस उन देशों में शामिल है जो अत्याधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकी पूरी तरह से भारत को देने और भारतीय कंपनियों के साथ मिल कर मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत भी तैयार है। ऐसे में मोदी और मैक्रो के बीच इस बात की सहमति बनी है कि दोनों देश मिल कर रक्षा उत्पादन का भावी रोडमैप तैयार करेंगे। उस बात की जानकारी शुक्रवार को विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने भी दी। उन्होंने बताया कि इसके तहत दोनो देश सहयोग से प्रमुख हथियारों व रक्षा उत्पादों को विकसित करेंगे और

उनका उत्पादन करेंगे।

मैक्रों ने गुरुवार को जयपुर में पीएम मोदी के साथ मुलाकात करने के बाद शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह में राजकीय मेहमान के तौर पर हिस्सा लिया। गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले वह फ्रांस के छठे राष्ट्रपति हैं जो यह भी बताता है कि ऐतिहासिक तौर पर दोनों देशों के रिश्तों में गर्माहट रही है। मैक्रों ने एक्स पर अपनी भावनाओं का इन शब्दों में व्यक्त किया कि फ्रांस के लिए एक गौरव का क्षण। धन्यवाद, भारत। एक अन्य पोस्ट में उन्होने लिखा कि मेरे प्रिय मित्र नरेन्द्र मोदी और भारत की जनता, आप सभी को मेरी हार्दिक

शुभेच्छा। आपके साथ हम खुश व गर्वान्वित हैं। आइए, इसका जश्न मनाएं।

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि टाटा और एयरबस हेलीकाप्टर्स के बीच एच125 श्रेणी के हेलीकाप्टर बनाने का समझौता हुआ है। इसके काफी सारे कल-पुर्जे भारत में बनेंगे। रोबोटिक्स, सैन्य वाहन और साइबर डिफेंस दूसरे ऐसे क्षेत्र हैं जहां सहयोग की काफी संभावनाएं हैं और इन्हें भी रोडमैप में शामिल किया जाएगा। साथ साथ मिल कर सैटेलाइट लांच करने को लेकर पहले से ही बातचीत हो रही है। भारत और फ्रांस के बीच महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में 9,900 मेगावाट के जैतापुर परमाणु

ऊर्जा संयंत्र की प्रगति पर भी चर्चा हुई। जैतापुर में फ्रांसीसी कंपनी अरेवा छह परमाणु संयंत्र लगा रही है। क्षमता 10 हजार मेगावाट है। एयरबस लगाएगी हेलीकाप्टर निर्माण प्लांट विदेश सचिव की प्रेस कांफ्रेंस के कुछ ही देर बाद फ्रेंच कंपनी एयरबस ने बताया है कि उसने टाटा समूह के साथ मिल कर भारत में पहली हेलीकाप्टर संपूर्ण एसेंबली लाइन बनाने का करार किया है। यह भारत में किसी प्राइवेट कंपनी की तरफ से लगाई जाने वाली हेलीकाप्टर निर्माण की पहली इकाई होगी। यहां से भारत व दूसरे देशों को हेलीकाप्टर की आपूर्ति की जाएगी। पहली मेड इन इंडिया हेलीकाप्टर वर्ष 2026 में निकलेगी।

 

दुनिया की चुनौतियों से मिलकर लड़ेंगे भारत-ब्रिटेन: चार्ल्स तृतीय

लंदन, प्रेट्र: ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने शुक्रवार को भारत के लोगों को 75वें गणतंत्र दिवस पर बधाई दी। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भेजे संदेश में उन्होंने कहा कि वह दुनिया की सबसे गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए ब्रिटेन और भारत के मिलकर काम करने की उम्मीद करते हैं। वह दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों को संजोते हैं। ब्रिटिश सम्राट ने कहा, मुझे विश्वास है कि राष्ट्रमंडल की इस विशेष 75वीं वर्षगांठ वर्ष में हमारे संबंध फलते-फूलते रहेंगे। किंग चार्ल्स ने पिछले वर्ष भारत को जी-20 की सफल अध्यक्षता की बधाई देते हुए कहा कि उम्मीद है हम इसी तरह देश दुनिया की गंभीर चुनौतियों से मिलकर काम करना जारी रखेंगे। भारत में ब्रिटिश उच्चायोग द्वारा अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किए गए संदेश में कहा गया है कि वह वर्ष के अंत में समोआ में सभी राष्ट्रमंडल सदस्यों के एक साथ आने की उम्मीद करते हैं। राष्ट्रपति मुर्म को उनका संदेश उसी दिन आया जब उन्हें बढ़े हुए प्रोस्टेट के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

फ्रांस के चार लोग पद्मश्री से सम्मानित

इस बार फ्रांस के चार लोगों को पद्म सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई है। इसका जिक्र करते हुए आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि यह भारत-फ्रांस संबंधों की प्रगाढ़ता को रेखांकित करता है। इस बार फ्रांस के जिन लोगों को यह सम्मान मिला है उनमें 100 वर्षीय योग गुरू चार्लोट चोपिन और योग विशेषज्ञ एवं आयुर्वेद चिकित्सक किरण व्यास (79) शामिल हैं। पियरे सिल्वेन फिलिओजैट (87) तथा फ्रेड नेग्रिट को भी पद्म सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई है। फिलिओजैट संस्कृत विद्वान हैं जो भारतीय संस्कृति अध्ययन को बढ़ाने के लिए समर्पित हैं। फ्रेड नेग्रिट भारतविद हैं जो भारतीय संस्कृति के बारे में जागरूकता को बढ़ावा दे रहे हैं।

 

2-       

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad