बुलंदशहर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष अध्यक्ष राकेश भाटी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- हाथ बदलेगा हालात

कांग्रेस गारंटी कार्ड की पांच उपलब्धियां बनाते हुए राकेश भाटी ने कहा हमारी सरकार आते ही जनता को तुरंत प्रभाव से पांच न्याय करेंगे लागू

Apr 9, 2024 - 17:29
Apr 9, 2024 - 17:31
 0
बुलंदशहर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष अध्यक्ष राकेश भाटी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- हाथ बदलेगा हालात

UP बुलंदशहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अध्यक्ष राकेश भाटी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- हाथ बदलेगा हालात

कांग्रेस गारंटी कार्ड जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कांग्रेस के उत्तर प्रदेश सचिव और बुलंदशहर प्रभारी पंकज तेजानिया जी और जिला अध्यक्ष राकेश भाटी जी ने कांग्रेस के न्याय पत्र को जारी किया  और संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें अध्यक्ष राकेश भाटी  कहा
हाथ बदलेगा हालत 

बुलंदशहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अध्यक्ष राकेश भाटी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- हाथ बदलेगा हालात।

कांग्रेस गारंटी कार्ड की पांच उपलब्धियां बनाते हुए राकेश भाटी ने कहा हमारी सरकार आते ही जनता को तुरंत प्रभाव से पांच न्याय करेंगे लागू

  1. युवा न्याय: हर शिक्षित युवा को 1 लाख की अप्रेंटिसशिप का अधिकार और 30 लाख सरकारी नौकरी की गारंटी।

  2. नारी न्याय: हर गरीब परिवार की महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए, और महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की नई नौकरियों में 50% आरक्षण। इसके साथ ही, आशा, मिड डे, और आंगनवाड़ी वर्कर्स को अधिक सैलरी का सरकारी योगदान।

  3. किसान न्याय: किसानों के लिए क़र्ज़ माफी, एम एसपी कानून की गारंटी, और बीमा भुगतान की सीधी ट्रांसफर की गारंटी।

  4. श्रमिक न्याय: मनरेगा मजदूरों को प्रतिदिन 400 रुपए, और 25 लाख का हेल्थ कवर।

  5. हिस्सेदारी न्याय: समाज में सामाजिक और आर्थिक समानता के लिए एससी/एसटी/ओबीसी को पूरा आरक्षण, संवैधानिक संशोधन द्वारा।

अपने संबोधन में पंकज तेजानिया जी ने कहा कि जनपद बुलंदशहर दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा होते हुए भी विकास में पिछड़ा हुआ है यहां  रोजगार के अवसर नहीं हैं। जिले का औद्योगिकरण भी नहीं हो पाया जिस कारण जिले में विकास की रफ्तार काफी धीमी है बुलंदशहर के नौजवान गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में मजदूरी करने को विवश है बुलंदशहर के पिछडेपान के लिए भारतीय जनता पार्टी जो एक लंबे समय से बुलंदशहर में सांसद और विधायकों के पदों पर काबिज  है भाजपा सीधे तौर पर बुलंदशहर की दुर्दशा के लिए  जिम्मेदार है क्योंकि भाजपा ने जनपद बुलंदशहर में विकास की नहीं लूट और विनाश की राजनीति की है।

Adnan Ibad Reporter उत्तर प्रदेश के समाचार देते है और हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें। bjmc ccsu meerut