UP काशी : बचपन से देशभक्त एवं क्रांतिकारी थे डॉ. हेडगेवार - राजेंद्र सक्सेना

UP काशी :केशव बलिराम हेडगेवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक थे और उनके जन्मदिन को नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है।

Apr 9, 2024 - 18:55
Apr 9, 2024 - 19:08
 0  14
UP काशी : बचपन से देशभक्त एवं क्रांतिकारी थे डॉ. हेडगेवार - राजेंद्र सक्सेना

जन्मजात देशभक्त एवं क्रांतिकारी थे डॉ. हेडगेवार - राजेंद्र सक्सेना


UP काशी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव वलिराम हेडगेवार बचपन से देशभक्त एवं क्रांतिकारी थे वे लम्बे समय तक स्वाधीनता आंदोलन की अग्रिम पंक्ति में शामिल रहे उस समय की कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता थे महात्मा गांधी द्वारा घोषित जंगल सत्याग्रह, नमक सत्याग्रह, और स्वदेशी आंदोलन में जेल गये वही भारत में खिलाफत आंदोलन को भारत में करने की आवश्यकता नहीं हैं

  • डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक थे और उनके जन्मदिन को नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है।
  • राजेंद्र सक्सेना ने उत्सव में संघ के स्थापक को आदर्श वंदना की और संघ के जन्मशताब्दी की चर्चा की।
  • उन्होंने बताया कि इस वर्ष न्यायपंचायत तक शाखा मिलन, मंडली का विस्तार, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्वदेशी भाव, और नागरिक कर्तव्य को महत्व दिया जाएगा।
  • कार्यक्रम में नगर संघचालक विजयकुमार जी और कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल कीजवड़ेकर सहित संघ के अनेक सदस्य उपस्थित थे।
  • इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने नव वर्ष के साथ ही डॉ. हेडगेवार को भी आदर्श वंदना की।

ऐसा कह कर आंदोलन से दूर हो गये ये बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा काशी मध्यभाग के कामख्या नगर के वर्ष प्रतिपदा कार्यक्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के मार्ग प्रमुख राजेंद्र सक्सेना ने कही उन्होंने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को भारतीय नव वर्ष की सभी स्वयंसेवकों एवं नागरिको को बधाई देते हुए कहा की इस दिन ब्रम्हा जी ने 1,95,58,85,126 वर्ष पूर्व श्रष्टि की रचना की इसी दिन देवताओं ने मिलकर देवी शक्ति का आव्हान किया तब शक्ति ने दुर्गा का रुप धारण कर राक्षसों का विनाश किया, वर्ष प्रतिपदा के ही दिन भगवान श्रीराम का एवं यधिष्ठिर का राज्याभिषेक हुआ, 

आज ही के दिन संत झूलेलाल का प्रकट महोत्सव पूरे देश में ही नहीं विश्व में भी मनाया जाता है देश के कई ऐसे महान लोगो हें  जिनके आज ही के दिन दयानन्द सरस्वती जी ने आर्यसमाज की स्थापना की,  राजेंद्र सक्सेना ने विक्रम संवत की चर्चा करते हुए स्वयंसेवको को सम्बोधित करते हुए कहा की शकारी विक्रमा दित्य ने भारत की धरती से  ग्रीक, हूण, शक, यवन जैसे आतताईयो  को खडेड कर प्रयागराज संगम में राजसूय यज्ञ कर विक्रमदित्य की उपाधि प्राप्त की तभी से हम विक्रम संवत के रुप में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को नव वर्ष के रुप में मनाते है राजेंद्र सक्सेना ने कहा की यह पर्व संघ के स्वयंसेवकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन डाक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार का जन्म दिन है आज के इस उत्सव में हम उन्हें ध्वज लगने से पहले आद्य सरसंघचालक प्रणाम करते है.


उन्होंने संघ के जन्मशताब्दी 2025 की चर्चा करते हुए कहा की इस वर्ष प्रत्येक न्यायपंचायत तक शाखा मिलन, मंडली का विस्तार करने के लिए हमें पंच प्रण कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण,सामाजिक समरसता, स्वदेशी भाव एवं नागरिक कर्तव्य के साथ पूरा करना है. कार्क्रम में मुख्यरूप से नगर संघचालक, विजयकुमार जी, कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल कीजवड़ेकर सहित सैकड़ो की संख्या में पूर्णगणवेश धारी स्वयंसेवक उपस्थित रहे.।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए|