RSS : युग दृष्टा थे संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार जी- श्रीमान सुरजीत जी

भारतीय नववर्ष प्राकृतिक व वैज्ञानिक हैं। शाखा व्यक्ति निर्माण का स्थान है। शताब्दी वर्ष में गांव स्तर पर शाखा हमारा लक्ष्य है।

Apr 9, 2024 - 14:39
Apr 9, 2024 - 16:41
 0  4
RSS : युग दृष्टा थे संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार जी- श्रीमान सुरजीत जी

युग दृष्टा थे संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार जी- श्रीमान सुरजीत जी

 

  • पथ संचलन के माध्यम से स्वयंसेवकों ने नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संदेश को फैलाया।
  • कार्यक्रम का आयोजन उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया, जहां स्वयंसेवकों ने उपस्थिति दिखाई।
  • सह प्रांत प्रचारक ने डॉ. हेडगेवार जी की महत्वपूर्ण भूमिका पर बातचीत की और उनकी प्रेरणा को साझा किया।
  • स्वयंसेवकों ने पथ संचलन के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा की और लोगों का स्वागत किया।
  • कार्यक्रम में जिले के विभिन्न अधिकारियों के साथ-साथ बहुत से स्वयंसेवक भाग लिए।

हिंदू नववर्ष के पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पडरौना नगर की तरफ से सोमवार को नगर के उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वर्ष प्रतिपदा के पूर्व संध्या पर पथ संचलन किया गया। इसमे नगर गणवेशधारी स्वयंसेवक सम्मिलित हुए। पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ सह प्रांत प्रचारक सुरजीत जी द्वारा पुष्पार्चन कर किया। मुख्य वक्ता के तौर पर स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए सह प्रांत प्रचारक सुरजीत जी ने कहा कि डॉ. हेडगेवार अवतारी पुरुष थे। एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद भी परिवार की चिंता छोड़कर देश की फिक्र की। वर्ष 1925 में उन्होंने संघ की स्थापना की थी। उन्होंने युवा पीढ़ी को सम्यक मार्ग दिखाने का प्रयास किया। स्वयंसेवकों ने तमाम मुसीबतों के बाद भी भारतीय संस्कृति को बचाए रखने का पूरा प्रयास किया। आज का दिन गौरव का दिन है। ज्ञान में रत रहने वालों का स्थान भारत है। काल गणना के आधार पर भारत की व्यवस्था संचालित है। भारतीय नववर्ष प्राकृतिक व वैज्ञानिक हैं। शाखा व्यक्ति निर्माण का स्थान है। शताब्दी वर्ष में गांव स्तर पर शाखा हमारा लक्ष्य है।

जिले के विभिन्न हिस्सों से पूर्ण गणवेश में पहुंचे स्वयंसेवक उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय खेल मैदान से कतारबद्ध होकर घोष की धुनों पर पूरे नगर में पथसंचलन किया। जगह-जगह स्वयंसेवकों के उपर पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया।

इस दौरान जिला संघचालक राम सिंगार सिंह, जिला प्रचारक मनीष, फूलबदन, महेन्द्र गुप्ता, डा.प्रेमचन्द्र सिंह, जिला कार्यवाह रवि कीर्ति, सह कार्यवाह ब्यास नारायण सहित तमाम गणवेशधारी स्वयंसेवक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

@Dheeraj kashyap युवा पत्रकार