100 वर्ष की संघ यात्रा व पंच परिवर्तन के संकल्प पर प्रमुख जनों से संवाद करेंगे सरसंघचालक मोहन भागवत जी

मुंबई में 07, 08 फरवरी को शताब्दी वर्ष के निमित्त व्याख्यानमाला – ‘संघ यात्रा के १०० वर्ष – नए क्षितिज’ मुंबई, ३ फरवरी २०२६। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर जी ने संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त होने वाली “संघ यात्रा के १०० वर्ष : नए क्षितिज” व्याख्यानमाला (मुंबई) की विस्तृत […] The post 100 वर्ष की संघ यात्रा व पंच परिवर्तन के संकल्प पर प्रमुख जनों से संवाद करेंगे सरसंघचालक मोहन भागवत जी appeared first on VSK Bharat.

Feb 6, 2026 - 08:20
 0
100 वर्ष की संघ यात्रा व पंच परिवर्तन के संकल्प पर प्रमुख जनों से संवाद करेंगे सरसंघचालक मोहन भागवत जी

मुंबई में 07, 08 फरवरी को शताब्दी वर्ष के निमित्त व्याख्यानमाला – ‘संघ यात्रा के १०० वर्ष – नए क्षितिज’

मुंबई, ३ फरवरी २०२६। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर जी ने संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त होने वाली “संघ यात्रा के १०० वर्ष : नए क्षितिज” व्याख्यानमाला (मुंबई) की विस्तृत जानकारी दी। आज प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में सुनील जी के साथ कोकण प्रांत संघचालक अर्जुन चांदेकर जी भी उपस्थित थे।

शताब्दी वर्ष के निमित्त अखिल भारतीय योजना के अंतर्गत दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता में इसी प्रकार की व्याख्यानमालाएं आयोजित हुई हैं, मुंबई व्याख्यानमाला इस श्रृंखला की अंतिम व्याख्यानमाला होगी। पिछली सभी व्याख्यानमालाओं को उत्साहवर्धक प्रतिसाद मिला है।

उन्होंने बताया कि वर्ळी स्थित नेहरू सेंटर सभागार में ७ और ८ फरवरी को व्याख्यानमाला का आयोजन होगा, जिसमें ४ सत्र रहेंगे। पहले दिन दोपहर ३:३० से शाम ७:३० बजे तक २ सत्र होंगे, जिसमें सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी का उद्बोधन होगा। दूसरे दिन सुबह ९:३० से दोपहर १:३० बजे तक २ सत्र आयोजित होंगे। दूसरे दिन प्रश्नोत्तर सत्र रहेगा। सरसंघचालक जी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों की ओर से प्रस्तुत जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे।

सरसंघचालक जी अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की यात्रा और उसका संघ के उद्देश्य के संदर्भ में अपना विचार सबके सामने रखेंगे। जिस उद्देश्य को लेकर संघ कार्य प्रारंभ हुआ, उन्हीं उद्देश्यों को लगातार सामने रखकर कार्य आज भी चल रहा है। कार्य का स्वरूप व्यापक हुआ है। समाज जीवन में स्वयंसेवकों की उपस्थिति बढ़ी है। संघ के विभिन्न विषयों पर विचार और आगामी समय में संघ की योजना, समाज परिवर्तन के लिए पंच परिवर्तन की अवधारणा को सबके समक्ष रखेंगे।

सुनील आंबेकर जी ने बताया कि निमंत्रित व्यक्तियों को कुल १० श्रेणियों तथा 103 उप-श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है, जिसमें अर्थव्यवस्था, न्यायपालिका, प्रशासन, कला, खेल, धर्म, राजनीति, कॉर्पोरेट क्षेत्र, सिनेमा तथा अन्य क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। व्याख्यानमाला को लेकर पिछले चार महीनों से तैयारी चल रही है। मुंबई और आसपास के क्षेत्रों से लगभग १२०० गणमान्य व्यक्तियों को निमंत्रित किया गया है, जिनमें से ८०० से ९०० के बीच उपस्थित रहने की संभावना है।

सुनील आंबेकर जी ने मुंबई में ९० वर्ष पहले शुरू हुए संघ कार्य की यात्रा का संक्षिप्त परिचय दिया। साथ ही गृह संपर्क अभियान की जानकारी भी दी। महाराष्ट्र में गृह संपर्क अभियान का क्रम शुरू हुआ है। मुंबई में अभी गृह संपर्क अभियान चल रहा है। इसी प्रकार मंडल स्तर पर हिन्दू सम्मेलनों तथा खंड/नगर स्तर पर सामाजिक सद्भाव बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

The post 100 वर्ष की संघ यात्रा व पंच परिवर्तन के संकल्प पर प्रमुख जनों से संवाद करेंगे सरसंघचालक मोहन भागवत जी appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।