मोगा में शहादत दिवस पर 37वां श्रद्धांजलि समारोह
मोगा। मोगा के शहीदों की स्मृति में 37वां श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धर्म जागरण मंच, पंजाब के संयोजक रामगोपाल ने कहा कि 25 जून 1989 को संघ की शाखा पर हुआ आतंकी हमला कोई सामान्य घटना नहीं थी, बल्कि हिन्दू–सिक्ख एकता में दरार डालकर पंजाब को भारत से अलग करने की सुनियोजित […] The post मोगा में शहादत दिवस पर 37वां श्रद्धांजलि समारोह appeared first on VSK Bharat.
मोगा। मोगा के शहीदों की स्मृति में 37वां श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धर्म जागरण मंच, पंजाब के संयोजक रामगोपाल ने कहा कि 25 जून 1989 को संघ की शाखा पर हुआ आतंकी हमला कोई सामान्य घटना नहीं थी, बल्कि हिन्दू–सिक्ख एकता में दरार डालकर पंजाब को भारत से अलग करने की सुनियोजित साजिश थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उस उकसावे का प्रत्युत्तर हिंसा से नहीं, बल्कि अपने कर्म और विचार से दिया और देश की एकता व अखंडता के संकल्प को सुदृढ़ किया।
उल्लेखनीय है कि 5 जून 1989 को मोगा में संघ की शाखा पर हुए आतंकी हमले में 25 स्वयंसेवक बलिदान हुए थे और 31 लोग घायल हुए थे। इस वर्ष आयोजित समारोह में शहीदों को नमन करने के लिए तीसरी पीढ़ी तक की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई। इसके उपरांत मानव कल्याण तथा राष्ट्रीय एकता-अखंडता की कामना के लिए पांच-कुंडीय हवन में सामूहिक आहुतियां दी गईं।
अमृतसर के ईएनटी विशेषज्ञ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत संघचालक डॉ. करुणेश गुप्ता ने कहा कि किसी भी क्रिया की प्रतिक्रिया देना सरल है, परंतु वास्तविक साहस संयम और सकारात्मक कर्म में निहित है। सामूहिक नरसंहार के बाद भी संघ ने प्रतिक्रिया का मार्ग नहीं चुना, बल्कि समाज को यह संदेश दिया कि आतंकी साजिशों का प्रतिशोध उनके मंसूबों को ही बल देगा; संयम और संगठित सामाजिक कार्य ने उस दौर में उन मंसूबों को नाकाम किया और यह एक उदाहरण है।
https://x.com/editorvskbharat/status/2071427047252164868
मुख्य अतिथि बीबीएस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. संजीव कुमार सैनी ने कहा कि आतंकवाद के कठिन कालखंड में, जब पंजाब लगातार वारदातों से जूझ रहा था, तब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं का एक मंच पर आना और तत्कालीन मुख्यमंत्री की सहभागिता ने हिन्दू–सिक्ख एकता में दरार डालने के प्रयासों को विफल किया। उन्होंने विशेष रूप से उस समय के मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल के सहयोगात्मक योगदान का उल्लेख किया।
मंच संचालन सेवानिवृत्त एसएमओ डॉ. राजेश पुरी ने किया। समापन पर समिति के अध्यक्ष अभिषेक जिंदल ने सभी अतिथियों और सहभागियों का आभार व्यक्त किया।
The post मोगा में शहादत दिवस पर 37वां श्रद्धांजलि समारोह appeared first on VSK Bharat.