नीलाचल पर मानव सेवा; अंबुबाची महायोग में श्रद्धालुओं की सहायता के लिए तत्पर रहे स्वयंसेवक
गुवाहाटी। पवित्र अंबुबाची महायोग के अवसर पर नीलाचल धाम में देश-विदेश से आने वाले अनगिनत भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), गुवाहाटी महानगर की पहल पर स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सहायता के लिए उपलब्ध रहे। आध्यात्मिकता से भरे इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सहायता के लिए धाम में स्थापित […] The post नीलाचल पर मानव सेवा; अंबुबाची महायोग में श्रद्धालुओं की सहायता के लिए तत्पर रहे स्वयंसेवक appeared first on VSK Bharat.
गुवाहाटी। पवित्र अंबुबाची महायोग के अवसर पर नीलाचल धाम में देश-विदेश से आने वाले अनगिनत भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), गुवाहाटी महानगर की पहल पर स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सहायता के लिए उपलब्ध रहे। आध्यात्मिकता से भरे इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सहायता के लिए धाम में स्थापित सेवा केंद्र के माध्यम से स्वयंसेवकों ने समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया। 22 से 26 जून तक चले अंबुबाची महायोग में लगभग 200 स्वयंसेवक सेवा कार्य में लगे।
भीषण गर्मी और भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सेवा केंद्र के माध्यम से निरंतर शुद्ध जल (पीने का पानी) वितरण की व्यवस्था की गई। इसके अलावा, दूर-दराज से आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए स्वयंसेवकों द्वारा पूरी तरह से निःशुल्क जूता-चप्पल रखने का एक सुव्यवस्थित काउंटर संचालित किया गया। इसके परिणामस्वरूप, भक्त बिना किसी अव्यवस्था या असुविधा के मां कामाख्या के चरणों में शीश नवाने के लिए आगे बढ़ पाए।
“मानव सेवा को ही ईश्वर सेवा मानकर और सामाजिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए, संघ के स्वयंसेवकों ने पवित्र उत्सव में निरंतर अपना योगदान दिया।”
अंबुबाची के इस पवित्र और आध्यात्मिक वातावरण में भक्तों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रकार से सहायता प्रदान की। मार्ग दर्शन (रास्ता दिखाने) से लेकर बुजुर्ग और शारीरिक रूप से असमर्थ भक्तों को आगे बढ़ाने तक – हर क्षेत्र में स्वयंसेवकों के अनुशासन और विनम्रता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
श्रद्धालुओं के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-शांति और कल्याण की कामना करते हुए संघ की ओर से यह सेवा यज्ञ समर्पित किया गया है। सेवा कार्य ने तीर्थयात्रियों को राहत दी।
The post नीलाचल पर मानव सेवा; अंबुबाची महायोग में श्रद्धालुओं की सहायता के लिए तत्पर रहे स्वयंसेवक appeared first on VSK Bharat.



