भारी वर्षा के कारण प्रभावित क्षेत्रों में सहायता व राहत कार्य में जुटे स्वयंसेवक

गुना, मध्यप्रदेश। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण गुना जिले में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं, और अनेक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस संकट की घड़ी में सेवा भारती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक प्रशासन के साथ कंधे से […] The post भारी वर्षा के कारण प्रभावित क्षेत्रों में सहायता व राहत कार्य में जुटे स्वयंसेवक appeared first on VSK Bharat.

Aug 1, 2025 - 16:53
 0
भारी वर्षा के कारण प्रभावित क्षेत्रों में सहायता व राहत कार्य में जुटे स्वयंसेवक

गुना, मध्यप्रदेश। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण गुना जिले में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं, और अनेक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस संकट की घड़ी में सेवा भारती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राहत व सहायता कार्यों में जुटे हैं।

सेवा भारती, मध्यभारत प्रांत ने गुना जिले में दो स्थानों पर बाढ़ पीड़ितों के लिए निःशुल्क भोजन सेवा शुरू की है…

  1. सेवा भारती अन्नपूर्णा भोजनालय, अस्पताल प्रांगण, गुना
  2. सेवा भारती वरिष्ठजन सेवा केंद्र, वृद्धाश्रम केंट, गुना

बुधवार को दोनों केंद्रों से 800 से अधिक बाढ़ प्रभावितों को बैठाकर भोजन परोसा गया, वहीं 300 से अधिक भोजन पैकेट्स बस्तियों में जाकर वितरित किए गए।

सेवा भारती ने कहा है कि यदि जिले के किसी भी क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित व्यक्ति या परिवार को भोजन की आवश्यकता हो, तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक एवं सेवा भारती के कार्यकर्ता तत्काल सहायता हेतु उपलब्ध रहेंगे।

इसके अतिरिक्त, सेवा भारती अन्नपूर्णा भोजनालय में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन सेवा उपलब्ध रहेगी।

The post भारी वर्षा के कारण प्रभावित क्षेत्रों में सहायता व राहत कार्य में जुटे स्वयंसेवक appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।