हिन्दू सम्मेलन – जब सर्व हिन्दू समाज ने जात-पात से परे देवनारायण मंदिर में चढ़ाया प्रसाद

अजमेर। हिन्दू सम्मेलन सामाजिक समरसता और हिन्दू चेतना का जीवंत उत्सव हैं। इनका उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना है। इस पहल का प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। अजमेर के कल्याणीपुरा गांव में भगवान देवनारायण का मंदिर है। यहां भगवान देवनारायण के जन्मोत्सव माघ शुक्ल सप्तमी को प्रति वर्ष शोभायात्रा निकाली जाती है, […] The post हिन्दू सम्मेलन – जब सर्व हिन्दू समाज ने जात-पात से परे देवनारायण मंदिर में चढ़ाया प्रसाद appeared first on VSK Bharat.

Feb 6, 2026 - 08:20
 0

अजमेर। हिन्दू सम्मेलन सामाजिक समरसता और हिन्दू चेतना का जीवंत उत्सव हैं। इनका उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना है। इस पहल का प्रभाव भी देखने को मिल रहा है।

अजमेर के कल्याणीपुरा गांव में भगवान देवनारायण का मंदिर है। यहां भगवान देवनारायण के जन्मोत्सव माघ शुक्ल सप्तमी को प्रति वर्ष शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें पूरा गुर्जर समुदाय शामिल होता है। लेकिन इस बार की माघ शुक्ल सप्तमी (25 जनवरी 2026) को निकली शोभायात्रा हर बार से कुछ अलग और विशेष थी। इसमें सर्व हिन्दू समाज की विभिन्न जातियों के इंद्रधनुषी रंग देखने को मिले। शोभायात्रा का जब मंदिर में समापन हुआ तो जाति भेद से परे जाकर सभी जातियों के लोगों ने मंदिर में प्रसाद चढ़ाया और भगवान के समक्ष शीश नवाया। इससे पहले तक यहां प्रसाद वितरित तो सभी जातियों के लोगों को होता था, लेकिन चढ़ाया सिर्फ गुर्जर समुदाय द्वारा ही जाता था।

यह सब सम्भव हुआ, हिन्दू सम्मेलन समिति और मंदिर के पुजारी सुरेश भडाणा के प्रयासों से। कल्याणीपुरा में जब हिन्दू सम्मेलन आयोजित करने की बात आयी तो सभी ने यह तय किया कि इस बार शोभा यात्रा के गांव में प्रवेश पर सर्व हिन्दू समाज उसका स्वागत करेगा और फिर शोभायात्रा में शामिल होगा। तत्पश्चात मंदिर में ही हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

सभी ने प्रसन्नतापूर्वक निर्णय का स्वागत किया और तैयारियों में लग गए। शोभायात्रा ज्यों ही गांव की सीमा पर पहुँची, शिव मंदिर के पुजारी अशोक के नेतृत्व में सर्व हिन्दू समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर सभी का अभिनंदन किया। मेघवाल गोरा परिवार ने गांव के मुख्य द्वार पर सभी को अल्पाहार करवाया। शोभायात्रा आगे बढ़ी तो गांव की दो सौ से अधिक कलशधारी महिलाओं ने उनका स्वागत किया, फिर सभी शोभायात्रा में सम्मिलित हो मंदिर पहुंचे, जहां सभी श्रद्धालुओं ने ध्वजा चढ़ाई और भगवान को प्रसाद अर्पित किया।

मंदिर प्रांगण में ही हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ। मंच पर गांव की प्रत्येक जाति के प्रतिनिधित्व ने सामाजिक समरसता के भाव को मजबूत किया। इस अवसर पर पुजारी सुरेश ने कहा कि सभी हिन्दू एक हैं। भगवान देवनारायण सहित सभी अवतार जन -जन के आराध्य हैं। इन्हें जाति की सीमा में नहीं बाँधा जा सकता। उन्होंने कन्वर्जन के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि वर्ष में दो बार भी हिन्दू इस तरह एकजुट होकर कार्यक्रम करेंगे तो नयी पीढ़ी किसी भी विधर्मी के षड्यंत्र से बची रहेगी।

मंदिर प्रांगण में ही दो हज़ार से अधिक हिन्दू श्रद्धालुओं ने बिना किसी भेदभाव के एक पंगत में बैठकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया तो जैसे सबके लिए ये पल अविस्मरणीय बन गए।

The post हिन्दू सम्मेलन – जब सर्व हिन्दू समाज ने जात-पात से परे देवनारायण मंदिर में चढ़ाया प्रसाद appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।