हिटमैन ने रचा इतिहास, कोहली के बाद IPL में ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

IPL 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। रोहित ने इस पारी के साथ, आईपीएल इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

May 30, 2025 - 20:07
 0
हिटमैन ने रचा इतिहास, कोहली के बाद IPL में ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
नई दिल्ली: के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज ने शानदार पारी खेली है। उनकी इस पारी के कारण मुंबई इंडियंस की टीम ने एक विशाल स्कोर खड़ा किया है। रोहित शर्मा की पारी देख मैदान में बैठा हर कोई हैरान हो गया। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले में सिर्फ 50 गेंदों पर 81 रन बना डाले। रोहित ने अपनी इस पारी के जौरान 9 चौके और 4 छक्के भी जड़े। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 162 का रहा। रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी के साथ ही एक महारिकॉर्ड भी बना दिया है। ऐसे में आइए आपको उस खास रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।

हिटमैन का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। अच्छे कप्तान होने के साथ-साथ रोहित शर्मा एक शानदार बल्लेबाज भी रहे हैं। उन्होंने कई बार मुंबई इंडियंस को बड़े मैचों में जीत दिलाई है। अब रोहित शर्मा ने आईपीएल इतिहास में अपने 7000 रन पूरे कर लिए है और वह ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज थे। रोहित शर्मा के नाम 266 पारियों में 7038 रन दर्ज हैं।

विराट कोहली अभी भी काफी आगे

रोहित शर्मा ने भले ही में अपने 7000 रन पूरे कर लिए हो, लेकिन वह अभी भी विराट कोहली के काफी पीछे हैं। विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक कुल 8618 रन बनाए हैं और वह आईपीएल में 8000 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा अभी भी विराट कोहली से कुल 1580 रन दूर हैं। रोहित शर्मा के लिए उन्हें पछाड़ पाना नामुमकिन सा नजर आ रहा है। विराट कोहली ने आईपीएल के इतिहास में कुल 8 शतक और 63 अर्धशतक भी जड़े हैं। वहीं रोहित शर्मा के नाम 2 शतक और 47 अर्धशतक जड़े हैं।
UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।