स्वावलंबन केंद्र का शुभारंभ

गत दिनों मल्कागंज (नई दिल्ली) में स्वदेशी जागरण मंच के स्वावलंबन केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक श्री कश्मीरी लाल ने स्वदेशी उत्पादों और चीजों पर बल देते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में भारत में ही बनी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। ऐसा करने से हमारे […]

Dec 28, 2024 - 19:07
 0
स्वावलंबन केंद्र का शुभारंभ

गत दिनों मल्कागंज (नई दिल्ली) में स्वदेशी जागरण मंच के स्वावलंबन केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक श्री कश्मीरी लाल ने स्वदेशी उत्पादों और चीजों पर बल देते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में भारत में ही बनी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। ऐसा करने से हमारे लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। घरेलू उत्पादन बढ़ेगा तो उसे हम विदेशों में भी भेज सकते हैं। इससे भारत की विदेशी मुद्रा अत्यधिक मजबूत होगी। भाजपा नेता गुरुजी राजू चंदेल ने कहा कि हमें विदेशी चीजों पर निर्भर नहीं रहना है।

अहिल्या बाई होल्कर’ लोकार्पित

गत  दिसंबर को भोपाल में ‘राष्ट्र सेविका मां अहिल्या बाई होल्कर’ पुस्तक का लोकार्पण हुआ। पुस्तक के लेखक हैं विद्या भारत एवं मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री श्री निखिलेश महेश्वरी। कार्यक्रम में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री श्री श्रीराम अरावकर ने कहा कि अहिल्याबाई के विचारों को पढ़ने, उन्हें आत्मसात करने के साथ ही लोकमाता के विषय में और अधिक शोध की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि स्वयं को अनाम रख लोकहित के कार्य करने में देवी अहिल्याबाई बड़ी उदाहरण एवं प्रेरणा हैं। समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक श्री अशोक पांडेय ने की। सारस्वत अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह एवं राज्य सूचना आयुक्त डॉ. वंदना गांधी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए|