स्वतंत्रता संग्राम में संघ स्वयंसेवक

कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन जी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सी.एच.एस. गुरुकुलम, मोहनपुर, मेहरबानसिंह पुरवा, कानपुर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि 1930 में जब महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन का आह्वान किया था। तब घोषणा के बाद, सभी संघचालकों की एक तीन दिवसीय बैठक हुई […] The post स्वतंत्रता संग्राम में संघ स्वयंसेवक appeared first on VSK Bharat.

Aug 19, 2025 - 11:19
 0
स्वतंत्रता संग्राम में संघ स्वयंसेवक

कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन जी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सी.एच.एस. गुरुकुलम, मोहनपुर, मेहरबानसिंह पुरवा, कानपुर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि 1930 में जब महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन का आह्वान किया था। तब घोषणा के बाद, सभी संघचालकों की एक तीन दिवसीय बैठक हुई थी, जिसमें संघ ने बिना शर्त आंदोलन का समर्थन करने का निर्णय किया था। इसी प्रकार भारत छोड़ो आंदोलन की चिमूर से खबरें बर्लिन रेडियो पर भी प्रसारित की गईं। यहां आंदोलन का नेतृत्व कांग्रेस के उद्धवराव कोरेकर और संघ के अधिकारियों दादा नाइक, बाबूराव बेगड़े, अन्नाजी सिरास ने किया। स्वयंसेवक बालाजी राजापुरकर ब्रिटिश गोलीबारी में मरने वाले आंदोलनकारी थे। संघ के कई स्वयंसेवकों ने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया। उनमें से कुछ थे – राजस्थान में प्रचारक जयदेव जी पाठक, जो बाद में विद्या भारती में सक्रिय हुए, आर्वी (विदर्भ) में डॉ. अन्नासाहेब देशपांडे, जशपुर (छत्तीसगढ़) में रमाकांत केशव (बालासाहेब) देशपांडे, जिन्होंने बाद में वनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना की और वसंतराव ओक जो बाद में दिल्ली के प्रांत प्रचारक बने। ऐसे ही पटना के प्रसिद्ध वकील कृष्ण वल्लभप्रसाद नारायण सिंह (बाबूजी), जो बाद में बिहार के संघचालक बने। दिल्ली में चंद्रकांत भारद्वाज, जिनके पैर में गोली लगी थी।

इसके अलावा कई स्वयंसेवक भूमिगत काम में शामिल थे। उदाहरण के लिए अरुणा आसफ अली को दिल्ली में हंसराज गुप्ता ने शरण दी थी। महाराष्ट्र के सतारा के नाना पाटिल को पंडित सातावलेकर ने शरण दी थी, जो औंध के संघचालक थे।

The post स्वतंत्रता संग्राम में संघ स्वयंसेवक appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।