संस्कृत भाषा को घर-घर और जन जन-जन तक पहुंचाएं – दिनेश चंद्र जी

नई दिल्ली। वसंत विहार के ललित महाजन सरस्वती बाल विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विहिप के संस्कृत आयाम द्वारा संचालित 10 दिवसीय अखिल भारतीय संस्कृत शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग 12 जून को सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक, अशोक सिंहल वैदिक विज्ञान शोध संस्थान के अध्यक्ष एवं संस्कृत आयाम […] The post संस्कृत भाषा को घर-घर और जन जन-जन तक पहुंचाएं – दिनेश चंद्र जी appeared first on VSK Bharat.

Jun 14, 2025 - 16:50
 0  10
संस्कृत भाषा को घर-घर और जन जन-जन तक पहुंचाएं – दिनेश चंद्र जी

नई दिल्ली। वसंत विहार के ललित महाजन सरस्वती बाल विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विहिप के संस्कृत आयाम द्वारा संचालित 10 दिवसीय अखिल भारतीय संस्कृत शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग 12 जून को सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक, अशोक सिंहल वैदिक विज्ञान शोध संस्थान के अध्यक्ष एवं संस्कृत आयाम के पालक अधिकारी दिनेश चंद्र जी ने कहा कि आज भारत अंतरिक्ष से लेकर अर्थ जगत और सामरिक शक्ति से लेकर सांस्कृतिक पहचान को विश्व में प्रमाणित कर रहा है, यह गौरवमय कालखंड है। गौ, गंगा, वेद और संस्कृत की रक्षा के लिए आवश्यक है कि हम संस्कृत भाषा को घर-घर और जन जन-जन तक पहुंचाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे इस अखिल भारतीय संस्कृत शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग से निकले शिक्षक इस लक्ष्य को पूरा करेंगे।

समारोह अध्यक्ष वर्गाधिकारी प्रो. गणेश भारद्वाज ने कहा कि दुनिया को हिंसा, घृणा, झूठ, भ्रष्टाचार और आतंक से देववाणी संस्कृत ही बचा सकती है। अपने-अपने क्षेत्र में संस्कृत व्यवहार वर्ग अवश्य लगाएं।

आयाम प्रमुख प्रो. देवी प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि भारत की प्राच्य विद्याओं और आधुनिक ज्ञान विज्ञान के विषयों पर गंभीर और प्रामाणिक अनुसंधान के प्रयास किए जा रहे हैं।

विहिप के राष्ट्रीय मंत्री और वेद विभाग के प्रमुख हरिशंकर ने कहा कि इस अखिल भारतीय संस्कृत शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग में 17 प्रांतों से और 49 प्रमुख स्थानों से आए हमारे प्रशिक्षित शिक्षक अपने क्षेत्र में जाकर प्रतिदिन 2 घंटा 10 दिवसीय संस्कृत व्यवहार शिविर लगाएं।

आयाम के राष्ट्रीय सह प्रमुख डॉ. दिनेश शास्त्री ने कहा कि आयाम नए समय, परिस्थितियों और ज्ञान विज्ञान के साथ युवा पीढ़ी को संस्कृत सेवा के लिए प्रेरित करने को प्रतिबद्ध है।

वर्ग संयोजक डॉ. सूर्य प्रकाश सेमवाल ने कहा कि संस्कृत वर्ग में शिक्षार्थियों को विहिप के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। संस्कृत वर्ग में सहयोग हेतु शिक्षकों और व्यवस्थापकों को सम्मानित किया गया, जिसमें डॉ. सूर्यमोहन भट्ट, डॉ.सूर्यमणि भंडारी, प्रो. अशोक थपलियाल, डॉ. चितरंजन कौशल, डॉ. चंद्रमोहन शर्मा, डॉ. शिव कुमार शास्त्री, डॉ. गीता आर्य, डॉ. योगेन्द्र शर्मा, डॉ. दीपक वशिष्ठ, डॉ. अंशुल दुबे, डॉ. सुशील बिजल्वाण, विजय राव, पूरण अधिकारी, दुर्गेश मिश्र और आनंद कौशिक शामिल है।

The post संस्कृत भाषा को घर-घर और जन जन-जन तक पहुंचाएं – दिनेश चंद्र जी appeared first on VSK Bharat.

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।