व्यक्तित्व निर्माण से राष्ट्र निर्माण संघ कार्य का लक्ष्य – दीपक विसपुते जी
शहडोल, महाकौशल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम (सामान्य) का सरस्वती शिशु मंदिर, शहडोल स्थित श्री गुरुजी सभागार में शुभारम्भ हुआ। वर्ग में मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मालवा, मध्यभारत, महाकौशल एवं छत्तीसगढ़ प्रांतों से लगभग 383 शिक्षार्थी सहभागिता कर रहे हैं। उद्घाटन सत्र में अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख […] The post व्यक्तित्व निर्माण से राष्ट्र निर्माण संघ कार्य का लक्ष्य – दीपक विसपुते जी appeared first on VSK Bharat.
शहडोल, महाकौशल।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम (सामान्य) का सरस्वती शिशु मंदिर, शहडोल स्थित श्री गुरुजी सभागार में शुभारम्भ हुआ। वर्ग में मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मालवा, मध्यभारत, महाकौशल एवं छत्तीसगढ़ प्रांतों से लगभग 383 शिक्षार्थी सहभागिता कर रहे हैं।
उद्घाटन सत्र में अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख दीपक जी विसपुते ने कहा कि संघ कार्य का मूल लक्ष्य “मेन मेकिंग से नेशन बिल्डिंग” अर्थात श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना है। समय और परिस्थिति के अनुसार कार्यपद्धति में परिवर्तन संभव है, किन्तु संघ का लक्ष्य और विचार कभी नहीं बदलते।
उन्होंने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम और अनुशासन को सर्वोपरि एवं अविकल्पनीय बताया। साथ ही वर्ग को साधना का केंद्र बताते हुए शिक्षार्थियों से साधक भाव से वर्ग में रहने का आह्वान किया।
वर्ग में विभिन्न जिलों एवं विभागों से आए शिक्षार्थी राष्ट्र जीवन, संगठनात्मक कार्यपद्धति, शारीरिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण के माध्यम से स्वयं को अधिक सक्षम और अनुशासित बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
वर्ग 18 मई, 2026 से प्रारंभ हुआ, वर्ग का समापन 07 जून 2026 को होगा। वर्ग के सर्वाधिकारी के रूप में सरदार जसविंदर सिंह ठकराल, वर्ग कार्यवाह घनश्याम जी सोनी तथा वर्ग पालक के रूप में प्रेमशंकर जी सिदार दायित्व निभा रहे हैं।
The post व्यक्तित्व निर्माण से राष्ट्र निर्माण संघ कार्य का लक्ष्य – दीपक विसपुते जी appeared first on VSK Bharat.

