बाबा बूढा अमरनाथ यात्रा से हिन्दू आबादी में 4 प्रतिशत की वृद्धि; इस वर्ष यह यात्रा 17 अगस्त से प्रारंभ होगी – मिलिंद परांडे

नई दिल्ली। भारतीय सीमा से सटे कश्मीर घाटी के पुंछ में विराजमान श्री बाबा बूढा अमरनाथ के दर्शन पूजन हेतु बजरंग दल 21 वर्षों से लगातार एक साहसिक यात्रा का संचालन कर रहा है। यात्रा के संबंध में विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि 90 के दशक में घाटी […] The post बाबा बूढा अमरनाथ यात्रा से हिन्दू आबादी में 4 प्रतिशत की वृद्धि; इस वर्ष यह यात्रा 17 अगस्त से प्रारंभ होगी – मिलिंद परांडे appeared first on VSK Bharat.

May 23, 2026 - 09:15
 0
बाबा बूढा अमरनाथ यात्रा से हिन्दू आबादी में 4 प्रतिशत की वृद्धि; इस वर्ष यह यात्रा 17 अगस्त से प्रारंभ होगी – मिलिंद परांडे

नई दिल्ली। भारतीय सीमा से सटे कश्मीर घाटी के पुंछ में विराजमान श्री बाबा बूढा अमरनाथ के दर्शन पूजन हेतु बजरंग दल 21 वर्षों से लगातार एक साहसिक यात्रा का संचालन कर रहा है।

यात्रा के संबंध में विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि 90 के दशक में घाटी में जिहादी आतंकवाद और सीमापार से लगातार होने वाली गोलाबारी के चलते सदियों पुरानी यात्रा मृत प्राय: हो गयी थी। लेकिन, अब श्री बाबा बूढा अमरनाथ यात्रा के नाम से प्रति वर्ष चलने वाली यात्रा के सहभागी श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इतना ही नहीं, वहाँ से निरंतर होने वाले हिन्दुओं के पलायन पर भी विराम लगा है। हमें यह बताते हुए खुशी है कि वहाँ की स्थानीय हिन्दू जनसंख्या में लगभग 4 प्रतिशत वृद्धि भी हुई है।

उन्होंने कहा कि बजरंग दल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली यह यात्रा धार्मिक तो है ही, राष्ट्रीय एकात्मता में भी इसका महत्त्वपूर्ण योगदान है। यह सीमा पर प्रहरी के रूप में खड़े सेना के जवानों के प्रति सम्मान और गौरव के दर्शन की भी यात्रा है। इस यात्रा के परिणामस्वरूप यात्रा मार्ग में आने वाले सभी हिन्दू धर्मस्थलों का संरक्षण हुआ है तथा पाकिस्तान से लगी भारत की सीमा पर रहने वाले अल्पसंख्यक हिन्दुओं में ‘‘पलायन नहीं पराक्रम’’ का भाव जागृत हुआ है। यात्रा में बजरंग दल के देशभर के सभी प्रांतों के कार्यकर्ता भाग लेते हैं। इस बार यह यात्रा 16 अगस्त से 27 अगस्त तक चलेगी।

उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्घाटन 16 अगस्त 2026 को सायं 4 बजे भगवती नगर बेस कैम्प जम्मू में होगा। 17 अगस्त को प्रातः 5 बजे जम्मू से बाबा बूढा अमरनाथ जी के दर्शन हेतु पुंछ के लिए प्रस्थान करेगा। 18 अगस्त को प्रातः 6 बजे पुंछ से प्रस्थान कर दो घंटे बाद दर्शन और वहाँ से 10 बजे यात्रा की वापसी होगी। वापसी में राजौरी होते हुये सुन्दरबनी में रात्रि विश्राम और अगले दिन सुबह 5 बजे यात्रा शिवखोड़ी दर्शन के लिए प्रस्थान करेगी। तत्पश्चात यात्रा कटरा जाकर सम्पन्न होगी। यात्रा का यही क्रम प्रतिदिन रहेगा और हर दिन 4-5 प्रांतों के जत्थे दर्शन करेंगे।

इस यात्रा में अब देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आने लगे हैं। उनकी सुविधा और व्यवस्था की दृष्टि से आज https://budhaamarnath.org एक वेब पोर्टल भी लॉन्च किया गया, जिसके माध्यम से श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है।

प्रेस वार्ता में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत भी उपस्थित रहे।

The post बाबा बूढा अमरनाथ यात्रा से हिन्दू आबादी में 4 प्रतिशत की वृद्धि; इस वर्ष यह यात्रा 17 अगस्त से प्रारंभ होगी – मिलिंद परांडे appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।