सिक्किम – सरस्वती विद्या निकेतन में सौर ऊर्जा से पूरी होगी ऊर्जा आवश्यकता

पाकयोंग (सिक्किम)। सिक्किम के पाकयोंग जिले के पचेयखानी स्थित सरस्वती विद्या निकेतन विद्यालय परिसर में ऊर्जा आवश्यकता सौर ऊर्जा से पूरी होगी। विद्यालय परिसर में सौर ऊर्जा प्रणाली का उद्घाटन किया गया है। यह परियोजना भारत की अग्रणी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी रिन्यू (ReNew) के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित की गई, जबकि […] The post सिक्किम – सरस्वती विद्या निकेतन में सौर ऊर्जा से पूरी होगी ऊर्जा आवश्यकता appeared first on VSK Bharat.

May 6, 2026 - 18:35
 0
सिक्किम – सरस्वती विद्या निकेतन में सौर ऊर्जा से पूरी होगी ऊर्जा आवश्यकता

पाकयोंग (सिक्किम)।

सिक्किम के पाकयोंग जिले के पचेयखानी स्थित सरस्वती विद्या निकेतन विद्यालय परिसर में ऊर्जा आवश्यकता सौर ऊर्जा से पूरी होगी। विद्यालय परिसर में सौर ऊर्जा प्रणाली का उद्घाटन किया गया है। यह परियोजना भारत की अग्रणी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी रिन्यू (ReNew) के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित की गई, जबकि स्थापना कार्य एम/एस खाटू श्याम एंटरप्राइजेज, नई दिल्ली द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुकदेव भंडारी के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने सौर ऊर्जा के महत्व एवं परियोजना की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित अतिथियों ने सौर ऊर्जा प्रणाली का शुभारंभ करते हुए विद्यालय की पहल की सराहना की। परियोजना के माध्यम से विद्यालय में पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम होगी, संचालन लागत में कमी आएगी तथा विद्यार्थियों में नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

विद्यालय परिवार ने महत्वपूर्ण परियोजना को संभव बनाने के लिए रिन्यू के प्रति आभार व्यक्त किया, साथ ही मैसर्ज़ खाटू श्याम एंटरप्राइजेज के कुशल एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन की सराहना की।

सौर ऊर्जा प्रणाली की स्थापना सरस्वती विद्या निकेतन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो सतत विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विद्यालय भविष्य में भी ऐसे नवाचारों के साथ प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने के लिए प्रतिबद्ध है।

#VidyaBharati #solarinstallation #solarenergy #Sikkim

The post सिक्किम – सरस्वती विद्या निकेतन में सौर ऊर्जा से पूरी होगी ऊर्जा आवश्यकता appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।