भारतीय भाषाओं के सुदृढ़ीकरण और भाषाई विविधता के संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगी त्रि-भाषा नीति – विद्यार्थी परिषद

नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 9 के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2023 के अनुरूप त्रि-भाषा नीति को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्णय का स्वागत किया है। परिषद ने कहा कि बोर्ड का यह निर्णय स्कूली शिक्षा को लचीला, […] The post भारतीय भाषाओं के सुदृढ़ीकरण और भाषाई विविधता के संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगी त्रि-भाषा नीति – विद्यार्थी परिषद appeared first on VSK Bharat.

May 22, 2026 - 08:31
 0
भारतीय भाषाओं के सुदृढ़ीकरण और भाषाई विविधता के संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगी त्रि-भाषा नीति – विद्यार्थी परिषद

नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 9 के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2023 के अनुरूप त्रि-भाषा नीति को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्णय का स्वागत किया है। परिषद ने कहा कि बोर्ड का यह निर्णय स्कूली शिक्षा को लचीला, समावेशी, भविष्योन्मुखी और परिवर्तनकारी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्पों और आकांक्षाओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके अतिरिक्त, तीनों भाषाओं में बोर्ड परीक्षा आयोजित कराए जाने की भी मांग की। जिससे ये भाषाएं केवल अधिगम तक सीमित न रहकर मूल्यांकन परक भी हों।

विद्यार्थी परिषद ने कहा कि इस नीति में तीन में से कम से कम दो भाषाओं के भारतीय मूल होने की अनिवार्यता, देश के भाषाई वैभव और सांस्कृतिक जड़ों को सुदृढ़ करेगी। भारत स्वाभाविक रूप से एक बहुभाषी समाज है। जहाँ छात्र घर, विद्यालय और कार्यस्थल पर अलग-अलग भाषाओं का उपयोग करते हैं। ऐसे में छात्रों को कई भारतीय भाषाओं में संवाद करने में सक्षम बनाना अत्यंत आवश्यक है। भारतीय भाषाओं के बीच व्याकरण, वाक्य संरचना, शब्दावली और सांस्कृतिक संदर्भों की जो समानता है, उसके कारण यह नीति छात्रों पर बिना किसी अतिरिक्त मानसिक बोझ के उन्हें एक साथ कई भाषाएँ सीखने का सहज अवसर प्रदान करेगी। संथाली, मैथिली, डोगरी और कोंकणी जैसी भाषाओं को पहली बार शामिल कर कुल 44 भाषाओं का विस्तृत विकल्प देना बोर्ड का एक सराहनीय और स्वागत योग्य प्रयास है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि “केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा त्रि-भाषा नीति को पूर्णतः लागू करने का निर्णय भारतीय शिक्षा के स्वदेशीकरण और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। देश में रोजगार और उच्च शिक्षा के लिए निरंतर बढ़ रहे अंतर-राज्यीय प्रवास को देखते हुए भारतीय भाषाओं का ज्ञान छात्रों के भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा।

संक्रमण काल के दौरान पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता और शिक्षकों की कमी जैसी व्यावहारिक चुनौतियों से निपटने के लिए बोर्ड द्वारा जो लचीले समाधान दिए गए हैं, वे सराहनीय हैं। विद्यार्थी परिषद अभिनंदन करती है कि इस नीति में मुख्य बोर्ड परीक्षा का दबाव हटाने के लिए तीसरी भाषा का मूल्यांकन पूरी तरह से विद्यालय स्तर पर आंतरिक रखा गया है, जिससे छात्र बिना किसी तनाव के आनंदपूर्वक भाषा सीख सकेंगे। भाषाओं को सीखने के साथ ही बोर्ड परीक्षाओं को भी त्रि-भाषा में कराया जाए, जिससे यह नीति अधिक प्रभावी हो सके; अभाविप त्रि-भाषा नीति को अध्ययन के साथ ही बोर्ड परीक्षा को तीनों भाषाओं में आयोजित करने हेतु मांग करती है।”

The post भारतीय भाषाओं के सुदृढ़ीकरण और भाषाई विविधता के संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगी त्रि-भाषा नीति – विद्यार्थी परिषद appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।