6,000 योग साधकों ने भुजंगासन कर एशिया रिकॉर्ड बनाया

भाग्यनगर में योग महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हजारों उत्साही योग साधक एक साथ आए। यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के मुख्य आयोजन से 50 दिन पहले के कार्यक्रम से जुड़ा था। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) द्वारा कान्हा शांति वनम में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कान्हा शांति वनम में 6000 […] The post 6,000 योग साधकों ने भुजंगासन कर एशिया रिकॉर्ड बनाया appeared first on VSK Bharat.

May 6, 2026 - 18:35
 0
6,000 योग साधकों ने भुजंगासन कर एशिया रिकॉर्ड बनाया

भाग्यनगर में योग महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हजारों उत्साही योग साधक एक साथ आए। यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के मुख्य आयोजन से 50 दिन पहले के कार्यक्रम से जुड़ा था। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) द्वारा कान्हा शांति वनम में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कान्हा शांति वनम में 6000 से अधिक प्रतिभागियों ने एक साथ भुजंगासन का अभ्यास किया, आयोजन को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में एक साथ आसन करने वाले सबसे बड़े समूह के रूप में दर्ज किया गया। यह योग के माध्यम से प्रचारित सामूहिक भागीदारी और साझा कल्याण की भावना को दर्शाता है।

कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा – “योग केवल भारत की प्राचीन विरासत ही नहीं, बल्कि मानवता के लिए एक अनमोल उपहार है। आज विश्वभर में नेता, पेशेवर और आम लोग योग का अभ्यास करते हैं और इससे लाभ उठाते हैं।”

“भारत को 2047 तक विकसित भारत बनने के लिए एक स्वस्थ, शांतिपूर्ण और अनुशासित समाज का निर्माण करना होगा। योग तनाव, अस्वस्थ जीवनशैली और प्रदूषण जैसी आधुनिक चुनौतियों का व्यावहारिक और किफायती समाधान प्रदान करता है।”

योग महोत्सव का एक प्रमुख आकर्षण सामान्य योग प्रणाली (सीवाईपी) का सामूहिक प्रदर्शन था। यह आयोजन 21 जून को मनाए जाने वाले अतंरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की राष्ट्रव्यापी तैयारियों के तहत एक है। कार्यक्रम के अन्य मुख्य आकर्षणों में नाट्य योग प्रदर्शन और एक कोरियाई टीम द्वारा योगा फ्यूजन प्रस्तुति शामिल रहे।

कजाकिस्तान, लेसोथो, बुल्गारिया, क्यूबा, ​​नामीबिया, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया सहित 20 से अधिक देशों के दूतावासों, वाणिज्य दूतावासों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने योग कार्यक्रम में भाग लिया।

कान्हा शांति वनम में आयोजित योग महोत्सव, अतंरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है, जो योग के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य, कल्याण और सतत जीवन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

The post 6,000 योग साधकों ने भुजंगासन कर एशिया रिकॉर्ड बनाया appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।